फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma Tweet on RRR Film Director SS Rajamouli Threating in funny way after 4 drinks down

SS Rajamouli: RRR की सफलता से राम गोपाल वर्मा को हुई जलन, एसएस राजामौली को दे डाली धमकी!

Tue, 24 Jan 2023 12:09 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 12:09 PM IST
सार

एसएस राजामौली की आरआरआर की सफलता के बाद बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के जरिए धमकी दी है। दरअसल, उन्होंने राजामौली की सफलता की तारीफ मजाकिया अंदाज में की है। 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Tweet on RRR Film Director SS Rajamouli Threating in funny way after 4 drinks down
Ram Gopal Varma -SS Rajamouli - फोटो : social media

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की सफलता के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा एसएस राजामौली को क्रिटिक्स च्वाइस ऑफ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के निर्माता उनकी सफलता को लेकर बात कर रहे हैं। दरअसल, एसएस राजामौली की तमाम सफलताओं के बाद बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता राम गोपाल वर्मा का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट के जरिए राम गोपाल वर्मा एसएस राजामौली को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट
निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली को टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने इसमें लिखा कि- और सर एए राजामौली प्लीज आप अपनी सुरक्षा बढ़ाएं, क्योंकि भारत में कई फिल्म निर्माताओं का समूह है, जिन्होंने चिढ़ और जलन से आपको मारने के लिए एक दस्ते का गठन किया है। इसका हिस्सा मैं खुद भी हूं। मैं सिर्फ एक सीक्रेट खोल रहा हूं, क्योंकि मैं चार ड्रिंक पी चुका हूं। 
विज्ञापन

 


मजाकिया अंदाज में की राजामौली की तारीफ
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने यह ट्वीट कर मजाकिया अंदाज में उनकी तारीफ की। राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद यूजर्स भी लगातार कमेंट करते नजर आए। किसी ने कहा कि सर चार ड्रिंक और पी लीजिए और निर्माताओं के नाम बता दीजिए। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यूजर्स हंसते हुए नजर आए। वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की तारीफ इन दिनों चारों तरफ हो रही है। फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में इसे प्यार मिला। यहां तक कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। एसएस राजामौली बीते काफी समय से हिट फिल्में दे रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म बाहुबली को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 

यह भी पढ़ें- Subhash Ghai: 'कालीचरण' से अपनी किस्मत के 'सौदागर' कैसे बने सुभाष घई, जानें क्यों कहा जाता है 'दूसरा शोमैन'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed