Khatra: जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को रामू देंगे इस लेस्बियन फिल्म का तोहफा, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी मंजूरी
निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा अब अपनी नई क्राइम ड्राम फिल्म 'डेंजरस: खतरा' लेकर आ रहे हैं। उनकी इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म को आखिरकार सेंसर बोर्ड की अनुमति मिल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाली 7 अप्रैल को 60 साल के होने जा रहे निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) भी उसी चलन में शामिल होने जा रहे हैं, जिसके लिए कहते हैं इन दिनों तमाम फिल्मकारों को खूब पैसा मिल रहा है। ये चलन है सिनेमा में समलैंगिक संबंधों की कहानियां दिखाने का और कोशिश है इन रिश्तों को समाज में मान्यता दिलाने को लेकर चल रही पश्चिम की मुहिम को भारत में मजबूत करने की। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) ने राम गोपाल वर्मा की दो युवतियों के समलैंगिक रिश्तों पर बनी अगली फिल्म ’खतरा: डेंजरस’ (Khatra: Dangerous) को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है और अब ये फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होने को तैयार है।
फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अपने जन्मदिन के अगले दिन 25 फरवरी को रिलीज की। यही काम राम गोपाल वर्मा अप्रैल में अपने जन्मदिन के अगले दिन करने जा रहे हैं। 33 साल पहले तेलुगू फिल्म ‘सिवा’ से फिल्म निर्देशन की शुरूआत करने वाले राम गोपाल वर्मा मुंबई छोड़कर गोवा में जा बसे हैं। अपनी फिल्में भी वह वहीं बना रहे हैं। पिछले साल मिक्स मार्शल आर्ट्स पर बनी फिल्म ‘लड़की’ से अपनी पुरानी लय में लौटे वर्मा इस साल फिल्म ’खतरा: डेंजरस’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।
राम गोपाल वर्मा भी अपनी फिल्म के विषय को लेकर सेंसर के रुख से उत्साहित दिखते हैं। वह कहते हैं, "हमने फिल्म 'खतरा: डेंजरस' को लेकर सेंसर के खास विरोध की उम्मीद की भी नहीं थी। ये दो महिलाओं के बीच एक प्रेम कहानी है। धारा 377 निरस्त होने के बाद अब देश में समलैंगिक संबंधों को गैरकानूनी नहीं माना जाता। फिल्म 'खतरा: डेंजरस' देश में बनी पहली लेस्बियन फिल्म है और इसे ए सर्टिफिकेट मिलने पर मैं काफी खुश हूं।’