Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को दुबई में मिला नया 'शहजादा', ट्रोल्स बोले- लगता है यह भी जेल जाएगा
राखी सावंत को दुबई में नया 'शहजादा' मिल गया है। 'ड्रामा क्वीन' की नई लव स्टोरी पर नेटिजन्म जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। राखी काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वहीं अब राखी अपने दोनों एक्स-हसबैंड रितेश और आदिल खान दुर्रानी को भूलकर फिर से प्यार में पड़ गई हैं। इतना ही नहीं आइटम गर्ल ने फैंस को अपने शहजादे का दीदार भी कराया है, जिसे देखकर लोग राखी को आड़े हाथों लेने लगे हैं।
राखी सावंत को दुबई में मिला शहजादा
राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में राखी दुबई की सड़कों पर अपने शहजादे के साथ घूमती नजर आ रही हैं, साथ ही वह फैंस से उनकी मुलाकात भी कराती हैं। क्लिप में राखी सावंत, शटरबग्स के कैमरों के लिए पोज देती देखी जा रही हैं और इसी दौरान वह लोगों को अपने शहजादा से इंट्रोड्यूस कराती हुई कहती हैं, 'जैसे ही मैं दुबई में आई, मुझे मेरा शहजादा मिल गया। ठीक है? चलो बेबी, चलो चलते हैं।'
View this post on Instagram
ट्रोल्स का राखी पर निशाना
राखी सावंत अपने साथ नजर आ रहे शख्स को अपना 'हबीबी' बताती हैं, साथ ही उनसे अरबी में अपनी तारीफ भी कराती हैं। राखी सावंत की यह क्लिप खूब वायरल हो रही है। वहीं, इसे देखने के बाद नेटिजन्स एक बार फिर एक्टिव हो उठे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'लगता है अब यह भी आदिल के जैसे जेल में जाएगा।' दूसरे ने लिखा है, 'और कितने हबीबी चाहिए आपको आंटी जी।' एक अन्य लिखते हैं, 'प्लीज यह ड्रामा भारत लेकर नहीं आना।'
Kirti Kulhari: 'फोर मोर शॉट्स' फेम कीर्ति अपने बदले हेयरस्टाइल को लेकर हुईं ट्रोल, लोग बोले- क्या मजाक है
प्यार में बदकिस्मत रहीं राखी
राखी सावंत एक खुशदिल इंसान होने के बावजूद भी प्यार के मामले में बेहद बदकिस्मत रही हैं। ड्रामा क्वीन ने 'बिग बॉस 15' में अपने एक्स हसबैंड जो उस वक्त उनके पति थे को दुनिया से परिचित कराया था। हालांकि, रियलिटी शो खत्म होने के बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद राखी को बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से प्यार हुआ और दोनों ने शादी भी की, लेकिन यह रिश्ता भी नहीं चल पाया। राखी ने आदिल के खिलाफ बेवफाई, घरेलू हिंसा और पैसों की हेराफेरी करने का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद आदिल को जेल भी हुई।