{"_id":"572b5f514f1c1b36595ccffb","slug":"rakesh-roshan-reacts-to-hrithik-shahrukh-box-office-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख करेंगे रितिक रोशन से मुकाबला, राकेश रोशन खफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख करेंगे रितिक रोशन से मुकाबला, राकेश रोशन खफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 May 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रईस' की रिलीज डेट को लेकर थोड़े परेशान है। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से टकराव से बचे तो सामने रितिक रोशन आ गए हैं। 'रईस' की शूटिंग की शुरूआत से ही शाहरुख खान ये मन बना चुके थे कि वो फिल्म को ईद पर रिलीज करेंगे। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' को ईद पर रिलीज करने की घोषणा कर दी तो दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर को रोकने की कोशिश शुरू हो गई। हाल ही में रिलीज हुई 'फैन' के भारत में 100 करोड़ तक भी ना पहुंच पाने के बाद शाहरुख ने रईस की रिलीज डेट बदलने का फैसला किया।
विज्ञापन
इस साल कोई तारीख ना मिलने पर शाहरुख ने अगले साल गणतन्त्र दिवस पर फिल्म को रिलीज करने की घोषणा कर दी। रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' की रिलीज डेट 26 जनवरी पहले से तय है। अब उनको रितिक रोशन की 'काबिल' से मुकाबला करना पड़ेगा। इस मुकाबले से पहले ही रितिक के पापा राकेश रोशन को उन्होंने खफा कर लिया है।
विज्ञापन
राकेश रोशन 'काबिल' के प्रोड्यूसर है। वो इस बात से गुस्से में हैं कि उनकी फिल्म के साथ शाहरुख ने फिल्म रिलीज करने की घोषा कर दी। राकेश रोशन ने कहा है कि वो इस साल फरवरी में ही फिल्म को अगले साल रिलीज करने की घोषणा कर चुके हैं, ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे करने का सवाल ही नहीं उठता। अब हर निगाह इस पर है कि क्या फिर से शाहरुख अपनी फिल्म की रिलीज बदलेंगे।
विज्ञापन