Rajpal Yadav: स्क्रीन पर थप्पड़ पड़ने पर डर गई थीं राजपाल यादव की मां, अभिनेता का शो देखने से किया इनकार
हालांकि, रियल लाइफ में अभिनेता ने काफी दुख झेले हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हंसना नहीं छोड़ । हाल ही में, एक इंटरव्यू में राजपाल ने खुलासा किया कि उनकी मां उन्हें सीन पर थप्पड़ खाते हुए नहीं देख सकी थीं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को उनकी अदाकारी और जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदा चुके हैं। हालांकि, रियल लाइफ में अभिनेता ने काफी दुख झेले हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हंसना नहीं छोड़ । हाल ही में, एक इंटरव्यू में राजपाल ने खुलासा किया कि उनकी मां उन्हें सीन पर थप्पड़ खाते हुए नहीं देख सकी थीं।
मां ने शो देखने से किया इंकार
द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल ने खुलासा किया कि उनकी मां 1999 के दूरदर्शन टेलीविजन शो ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ में उन्हें शो के दौरान थप्पड़ खाते हुए देखकर चली गई थीं। प्रकाश झा निर्देशित इस सीरीज में राजपाल ने नौरंगीलाल का मुख्य किरदार निभाया था। इस घटना के बारे में बात करते हुए अभिनेता कहा, ‘यह वह समय था जब मैंने फिल्मों में अपनी शुरुआत भी नहीं की थी। मुझे मुंबई में रहते दो साल हो गए थे और शो डीडी1 पर प्रसारित होता था।’
Soumya Seth: दूसरी बार दुल्हन बनीं गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ, अमेरिका में बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी
थप्पड़ खाने वाले सीन ने मां को झकझोर कर रख दिया था
अभिनेता ने आगे कहा, ‘चूंकि उस समय वह एकमात्र चैनल था,जो गांव में प्रसारित होता था। मेरे गांव को लोग मुझे देखने के लिए एकत्र होते थे। इस शो के एक सीन में मैं दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और अमरीश पुरी के बीच आखिरी दृश्य का सपना देख रहा था, जहां शाहरुख की पिटाई हो जाती है। चूंकि मैं सपने में शाहरुख का किरदार निभा रहा था, इसलिए मेरे बॉस मिस्टर सेठी ने मुझे कई बार थप्पड़ मारे। यह सीन देखकर मेरी मां घबरा गई और वहां से चली गई। बाद में मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि यह सिर्फ अभिनय था और ये सभी प्रशिक्षित कलाकार हैं।'
Paurashpur 2 Teaser: 'पौरषपुर 2' में हुई शर्लिन चोपड़ा की एंट्री, एलान वीडियो से ही बढ़ा दिया फैंस का बज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं राजपाल
राजपाल यादव बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं, उनकी कॉमेडी फिल्मों के तो लोग दीवाने हैं। बता दें कि बॉलीवुड में राजपाल ने 1999 में आई फिल्म ‘दिल क्या करे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि, उन्हें लोगों के बीच पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ में विलेन के किरदार से मिली।