फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav begins shooting for Welcome to the Jungle after release from Tihar Jail shares a vanity video

तिहाड़ से निकलकर काम पर लौटे राजपाल यादव, शुरू की 'वेलकम 3' की शूटिंग, सेट से साझा किया वीडियो

Mon, 23 Feb 2026 02:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Feb 2026 02:48 PM IST
सार

Rajpal Yadav Video: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव वापस काम पर लौट आए हैं। उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav begins shooting for Welcome to the Jungle after release from Tihar Jail shares a vanity video
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आ चुके हैं। राजपाल अब काम पर लौट आए हैं। उन्होंने आज कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से अपना एक खास वैनिटी विचार का वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है। जो उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


Trending Videos

राजपाल ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
एनएनआई के अनुसार, राजपाल की टीम ने बताया कि मुंबई पहुंचते ही वह शूटिंग में जुट गए हैं। वह 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें 30 से ज्यादा बड़े कलाकार हैं। जिसमें शामिल हैं-
अक्षय कुमार
सुनील शेट्टी
जैकी श्रॉफ
रवीना टंडन
दिशा पाटनी
जैकलीन फर्नांडीज
अरशद वारसी
परेश रावल
जॉनी लीवर
राजपाल यादव

राजपाल यादव का वीडियो
राजपाल ने जेल से बाहर आने के बाद अपना पहला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने वैनिटी विचार को शेयर किया और बताया कि वह अब काम कर लौट आए हैं। उन्होंने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए फैंस का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वह 30 जून 1997 को पहली बार मुंबई आए थे और यही से उनका सफर शुरू हुआ था। अगले साल उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 30 साल हो जाएंगे। 

राजपाल ने सुनाया पुराना किस्सा
13 जुलाई 1997 को पूणे की एक जेल के पीछे 'स्वराज सीरियल' की शूटिंग को याद करते हुए राजपाल ने बताया कि उन्होंने इस सीरियल की एक्शन शूटिंग देखी थी। इस सीरियल में राजपाल ने एक छोटा रोल किया था। अपने काम के सफर को याद करते हुए कहा, 'आप सभी को मेरी तरफ से अच्छा मनोरंजन मिले बस मेरी यही कामना है।' आगे राजपाल यादव ने कहा, 'आई लव अंजन आई लव मनोरंजन'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed