फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao says Amitabh Bachchan handwritten letter was more special than National Award win

बिग बी के लेटर पर बोले राजकुमार, 'मेरे लिए ये किसी नेशनल अवार्ड से कम नहीं'

Fri, 01 Sep 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao says Amitabh Bachchan handwritten letter was more special than National Award win
rajkumar rao
हाल ही में रिलीज फिल्म 'बरेली की बर्फी' में दमदार एक्टिंग के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिल में उतर जाने वाले राजकुमार राव आजकल सातवें आसमान पर हैं। अलग-अलग किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें बहुत खुशी होती है जब लोग पर्दे पर उनके किरदारों को देखना पंसद करते हैं।
विज्ञापन


फिल्म 'बरेली की बर्फी' देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने राजकुमार को पत्र लिखकर बधाई दी। उनके इस लेटर को पाने के बाद राजकुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा ये लेटर मेरे लिए किसी नेशनल अवार्ड से कम नहीं है। 
विज्ञापन


पढ़ें- एक्ट्रेस की भाभी का आरोप, 'मारते-पीटते और पैसे मांगते हैं ससुराल वाले'
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा, 'लव सेक्स और धोखा' और 'शाहिद' जैसी फिल्मों ने मुझे सिनेमा जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। एक्टिंग के अलावा किसी और काम को करने के बारे में कभी नहीं सोचा था।' जब उनसे पूछा गया कि नेशनल अवार्ड और अमिताभ बच्चन के नोट में सबसे ज्यादा क्या खास है तो उनका जवाब था कि वैसे तो नेशनल अवार्ड की अपनी जगह है लेकिन अमित जी का ये हैंड रिटन नोट उनके लिए बेदह खास है।  

अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताते हुए राजकुमार राव कहते हैं कि मुंबई आने के बाद वो दो साल तक बेरोजगार रहे लेकिन उनके परिवार ने उनसे कभी नहीं कहा कि उन्हें पैसे कमाने के लिए कोई और काम कर लेना चाहिए।

अपनी लाइफ के सबसे अच्छे पलों के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि मेरी लाइफ का सबसे अच्छा दिन वो था जब मुझे अतुल मोंगिया की तरफ से कॉल आया और उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे उनकी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के लिए फाइनल कर दिया गया है।


दूसरी बार वो तब बेहद खुश हुए थे जब एफटीआई से उनके सिलेक्शन का कॉल आया था कि मैं सेलेक्ट हो गया हूं। इन दोनों बातों के अलावा तीसरी बार मेरी लाइफ का सबसे अच्छा दिन वो था जब मुझे नेशनल अवार्ड मिला और अमित जी ने मुझे एक हैंड रिटन नोट दिया था।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed