फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RAJKUMAR RAO SENT INVITATION TO PM MODI FOR SPECIAL SCREENING OF BOSE

राजकुमार राव ने PM मोदी को 'बोस' की स्पेशल स्क्रीनिंग का भेजा निमंत्रण, ट्विटर पर लिखा संदेश

Thu, 16 Nov 2017 11:43 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 16 Nov 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
RAJKUMAR RAO SENT INVITATION TO PM MODI FOR SPECIAL SCREENING OF BOSE

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिछले कुछ समय से दर्शकों के दिल पर जादू बिखेर रहे हैं। हालांकि इन दिनों वो अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'शादी में जरूर आना' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके काम को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली वेब सीरीज 'बोस: डेड/ अलाइव' को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


अब राजकुमार राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी आगामी वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया है। राजकुमार राव इस सीरीज में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ेंः हादसे में बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, कार का पिछला पहिया निकलने से हुआ एक्सीडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने ट्विटर पर लिखा संदेश

RAJKUMAR RAO SENT INVITATION TO PM MODI FOR SPECIAL SCREENING OF BOSE

राजकुमार ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत के सम्मान में की जा रही स्क्रीनिंग पर मौजूद रहने की गुजारिश की है। उन्होंने लिखा, 'एक दिग्गज जिन्होंने हर भारतीय को प्रेरित किया। एक रहस्य जिससे हम 72 सालों तक बचते रहे। एक व्यक्ति जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। नरेंद्र मोदी जी, हम आपको अपने वेब शो 'बोस: डेड/ अलाइव' की विशेष स्क्रीनिंग पर आमंत्रित करते हैं। जय हिन्द।' 

 



आपको बता दें एएएलटी बालाजी, एकता कपूर की इस वेब सीरीज का निर्देशन पुलकित ने किया है और हंसल मेहता इससे बतौर क्रिएटिव प्रड्यूसर जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed