{"_id":"5bdae088bdec22696c1d1dfa","slug":"rajjinikanth-and-akshay-kumar-film-2-0-new-poster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.0 Poster: ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले आया अक्षय-रजनीकांत का जबरदस्त लुक, विलेन बनकर छाए अक्की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2.0 Poster: ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले आया अक्षय-रजनीकांत का जबरदस्त लुक, विलेन बनकर छाए अक्की
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
2.0
- फोटो : twitter
अक्षय कुमार और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 2.0 की फैंस के बीच खूब चर्चा है। मेकर्स फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं । हर रोज फिल्म का कोई ना कोई पोस्टर रिलीज होता रहता है । इसी लिस्ट में एक और पोस्टर भी शामिल हो गया है।
फिल्म '2.0' के इस पोस्टर को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर के जरिए रिलीज किया है। सामने आए नए पोस्टर में अक्षय और रजनीकांत एक साथ दिख रहे हैं । रिलीज हुए पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है- 'ट्रेलर रिलीज के लिए 2 और दिन बाकी'।
खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म का ट्रेलर 3 नवंबर को दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं । इससे पहले कल यानी 31 अक्टूबर को दो पोस्टर रिलीज किए गए थे । एक रजनीकांत का था और दूसरा अक्षय कुमार का ।
कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । बताया जा रहा है कि फिल्म '2.0' का बजट 500 करोड़ रुपए के आसपास है । इस हिसाब से ये भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार निर्माताओं ने '2.0' का वीएफएक्स वर्क दुनियाभर के जाने-माने आर्टिस्ट से कराया गया है । मेकर्स चाहते हैं कि जब दर्शक रजनीकांत और अक्षय की फिल्म देखें तो उन्हें हॉलीवुड फिल्मों वाला एक्सपीरियंस मिले। लगातार रिलीज हो रहे पोस्टर्स को देखकर यह कहा जा सकता है कि निर्माता अपने काम में जरूर सफल होंगे। इससे दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा हो रही है ।

2.0 days to go! #2Point0Trailer on November 3.@2Point0movie @DharmaMovies @LycaProductions #2Point0 #2Point0TrailerOnNov3 pic.twitter.com/y1lUGgU83X
विज्ञापन विज्ञापन— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 1, 2018