फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajesh Khanna Birth Anniversary These Records Held by Bollywood First Superstar

Rajesh Khanna Birth Anniversary: राजेश खन्ना के नाम हैं एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sun, 29 Dec 2024 07:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2024 07:02 AM IST
सार

Rajesh Khanna Birth Anniversary: राजेश खन्ना का योगदान हिंदी सिनेमा में हमेशा अमिट रहेगा। उनका स्टारडम, उनके रिकॉर्ड्स, और उनकी फैन फॉलोइंग ने भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया। आज भी उनकी फिल्मों और अभिनय की यादें लोगों के दिलों में ताजा हैं।

विज्ञापन
Rajesh Khanna Birth Anniversary These Records Held by Bollywood First Superstar
राजेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेश खन्ना को 'काका' के नाम से भी जाना जाता है। साल 1969 से 1976 तक उनका स्टारडम ऐसा रहा, जिसकी बराबरी आज तक कोई नहीं कर सका।  उनकी लोकप्रियता ने न केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नया आयाम दिया, बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग भी एक अनोखे इतिहास का हिस्सा बनी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय में उनके प्रशंसक में उनके लिए इतनी दीवानगी देखने को मिलती थी कि कुछ महिलाएं उन्हें खून से पत्र लिखा करती थीं, जबकि कई लोग उनकी गाड़ी से उड़ी धूल को चूमा करते थे। आज उनकी जयंती पर हम आपको राजेश खन्ना के कई दिलचस्प रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

लंबे समय तक सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता

राजेश खन्ना ने साल 1969 से 1987 तक लगातार बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेता का तमगा हासिल किया था। इसमें साल 1980 से लेकर 1987 तक वह अमिताभ बच्चन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाले अभिनेता थे।
यह भी पढ़ें-  Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली ही फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी गई

राजेश खन्ना की पहली फिल्म 'आखिरी खत' (1967) थी। इस फिल्म को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी नामांकन के लिए भेजा गया था। यह फिल्म 1966 में आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: स्टार कलाकार होने के बावजूद बिग बी के साथ हुआ था दुर्व्यवहार, गेट पर ही रोक दिया था रास्ता

विज्ञापन

मुमताज के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी हिंदी सिनेमा में सबसे सफल रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। दोनों की आठ फिल्मों ने एक के बाद एक प्लैटिनम जुबली हिट्स का रिकॉर्ड बनाया। इस जोड़ी के नाम बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत सफल फिल्म देने का रिकॉर्ड है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी सराहना मिली।

गोल्डन और प्लैटिनम जुबली हिट्स

राजेश खन्ना के स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर में कई दर्जन सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने 74 गोल्डन जुबली हिट और 22 सिल्वर जुबली हिट फिल्में दी।

लगातार सबसे ज्यादा हिट देने का रिकॉर्ड

राजेश खन्ना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिनके नाम लगातार सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी अभिनेता नहीं तोड़ सका है। उन्होंने 17 फिल्में लगातार हिट दीं, जिसमें से 15 सोलो और 2 मल्टीस्टारर फिल्में थीं।

सोलो हीरो फिल्मों का रिकॉर्ड
यूं तो राजेश खन्ना के नाम पर कई रिकॉर्ड हैं। उनमें से एक रिकॉर्ड उनके सोलो हीरो वाली फिल्मों से जुड़ा है। उन्होंने सोलो हीरो के तौर पर 106 फिल्मों में काम किया। यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed