फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajat Bedi Reacts To Viveck Vaswani Criticism of Aryan Khan Bads of Bollywood Series

आलोचना के बीच आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे रजत बेदी, विवेक वासवानी ने शाहरुख के बेटे पर दिया था बयान

Sat, 04 Apr 2026 06:24 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 04 Apr 2026 06:24 PM IST
सार

Rajat Bedi Reacts To Viveck Vaswani Criticism: शाहरुख खान के दोस्त रहे विवेक वासवानी ने पिछले दिनों उनके बेटे आर्यन खान निर्देशित सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की आलोचना की। इस पर अब अभिनेता रजत बेदी ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Rajat Bedi Reacts To Viveck Vaswani Criticism of Aryan Khan Bads of Bollywood Series
अभिनेता रजत बेदी और विवेक वासवानी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रजत बेदी ने भी एक अहम किरदार निभाया था। उनके किरदार को दर्शकों ने भी पसंद किया था। हाल ही में इस सीरीज पर शाहरुख खान के ही दोस्त रहे विवेक वासवानी ने तंज कसा, खूब आलोचना की। इस बात को लेकर रजत बेदी का रिएक्शन भी सामने आया है। 

विज्ञापन

विवेक वासवानी की आलोचना पर रजत ने क्या कहा? 
आईएएनएस से बातचीत में रजत बेदी ने कहा, ‘मुझे पता है कि एक विवाद चल रहा है। कृपया मुझे इसमें न घसीटें। विवेक जी ने जो कहा है, वह उनकी अपनी राय है। लेकिन सीरीज में वह सीन काल्पनिक है। यह एक सपना है जिसे आर्यन खान ने दिखाया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘यह असल जिंदगी में नहीं होता है। आर्यन ने इसे एक सपने के तौर पर शूट किया है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख खान ने 'धुरंधर 2' पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया, रणवीर सिंह के साथ अभिनेता ने दिया पोज; वायरल हुई तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज के एक सीन से विवेक वासवानी को थी आपत्ति 
विक्की ललवानी के पॉडकास्ट में पिछले दिनों विवेक वासवानी ने आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ’ पर बात की थी। वह इस सीन एक सीन से काफी दुखी हुए। वह कहते हैं, ‘आप दिखा रहे हैं कि डायरेक्टर एक औरत को लात मारकर जमीन पर गिरा देता है। मैंने इंडस्ट्री में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। मुझे यहां ऐसे बुरे लोग कभी नहीं मिले। बॉलीवुड के बारे में लोग जिस गंदगी या तथाकथित ‘बुरे पहलू’ की बात करते हैं, मैंने उसे कभी नहीं देखा। यहां तक कि शाहरुख ने भी ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।’  
विवेक वासवानी की इस बात पर रजत बेदी ने संभलकर रिएक्ट किया है। साथ ही खुद को इस विवाद से दूर कर लिया है। 

कौन है विवेक वासवानी?
विवेक वासवानी एक एक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर हैं। शाहरुख के शुरुआती दौर में वह उनके साथ थे। विवेक ने शाहरुख खान की काफी मदद भी की थी। शाहरुख कई दिनों तक विवेक के घर पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed