फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Day 19 Earnings

'राजा शिवाजी' को टक्कर दे रही 'कृष्णावतारम'? रितेश की फिल्म की कमाई डगमगाई! जानें मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 19 May 2026 08:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 19 May 2026 08:40 PM IST
सार

Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection: थिएटर्स में इन दिनों कॉमेडी, एक्शन से लेकर रोमांटिक, हर तरह की फिल्म लगी हुई है। इस बीच 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Day 19 Earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'कृष्णावतारम' 7 मई को रिलीज हुई थी, जबकि रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। जानिए फिल्मों ने आज मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Day 19 Earnings
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'कृष्णावतारम' का शुरुआती कलेक्शन
'कृष्णावतारम' 7 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कुछ खास नहीं रहा था। पहले दिन इसने महज 42 लाख की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन किया। पहले वीक में फिल्म ने 13.52 करोड़ की थी। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Day 19 Earnings
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'कृष्णावतारम' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'कृष्णावतारम' फिल्म के लिए दूसरा वीक भी अच्छा रहा है। सेकनिक के मुताबिक फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 1.06 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 22.28 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Day 19 Earnings
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला

‘राजा शिवाजी’ का शुरुआती कलेक्शन
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ एक मई को रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ की, तो वहीं दूसरे हफ्ते में 24.30 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। 

ये भी पढ़ें- शादी से इनकार करने पर ली जान! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की दर्दनाक हत्या, 6 दिन बाद नहर से मिला शव; जांच जारी

Raja Shivaji And Krishnavataram Box Office Collection Day 19 Earnings
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
एक-दो दिनों में ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सोमवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 89 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 86.59 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed