Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी का दावा, 'पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते थे राज', एप के कंटेंट पर जानकारी से किया इनकार
पोर्न फिल्में शूट करने के मामले में फंसे राज कुंद्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बयान दिया है कि उनके पति पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते थे।
विस्तार
राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। खबरों की मानें तो पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। इसी बीच शिल्पा ने एक बयान दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।
शिल्पा ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरोटिक और पोर्न फिल्में अलग होती हैं, राज पोर्न फिल्में नहीं बनाते थे।
Shilpa Shetty said that she wasn't aware of the exact content of HotShots. She claimed that she has nothing to do with HotShots. She mentioned that erotica is different from porn & her husband Raj Kundra wasn't involved in producing porn content: Mumbai Police Sources
विज्ञापन विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/zNJSdzD4U7 — ANI (@ANI) July 24, 2021
सिर्फ इतना ही नहीं, शिल्पा ने और भी बातें कही हैं। दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ 'हॉटशॉट्स' (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।
Shilpa Shetty said that it was London-based wanted accused and Raj Kundra's brother-in-law Pradeep Bakshi who was involved with the app and its functioning. Shilpa claimed that her husband is innocent: Mumbai Police Sources
— ANI (@ANI) July 24, 2021