Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच ने सौंपी 1500 पन्नों की चार्टशीट, पोर्न वीडियो बनाने के मामले में राज कुंद्रा को किया गया है गिरफ्तार
पोर्नोग्राफी के आरोप में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज चार्टशीट सौंप दी है। पोर्नोग्राफी मामले के संबंध में बनी 1500 पन्नों की इस चार्टशीट को एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोर्नोग्राफी के आरोप में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज चार्टशीट सौंप दी है। पोर्नोग्राफी मामले के संबंध में बनी 1500 पन्नों की इस चार्टशीट को एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि अभिनेत्री शिप्ला शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा समेत अन्य के खिलाफ अश्लील फिल्म बनाने पर चार्जशीट दायर की गई है।
फिलहाल अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं और उन्हें अभी तक ज़मानत नहीं मिल पाई है। पोर्नोग्राफी मामले में जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक इंवेस्टिगेटिंग टीम बनाई थी। इस टीम को एक एसीपी लेवल का ऑफिसर हेड करेगा। यह टीम क्राइम ब्रांच के सीनियर ऑफिसर को रिपोर्ट करेगी।
Mumbai Crime Branch submitted a 1500-page supplementary chargesheet in connection with the pornography case, today, before Esplanade Court. The chargesheet has been filed against businessman and actor Shilpa Shetty's husband Raj Kundra (in file photo) and others. pic.twitter.com/2gDPanYGkL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 15, 2021
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने ये दावा किया था कि उनके पास कुंद्रा के खिलाफ सारे सबूत हैं जो उनके गुनाह को साबित करने के लिए साबित है।
मामले में जांच के दौरान राज कुंद्रा के लैपटॉप से मुंबई क्राइम ब्रांच को 68 एडल्ट मूवीज मिली थी। इसके अलावा राज ने आईफोन से अपना आई क्लाउड अकाउंट डिलीट किया था। हालांकि क्राइम ब्रांच ने आईक्लाउड को रिट्रीव कर लिया।
इस मामले में कोर्ट ने उन्हें पहले 23 जुलाई तक कस्टडी में भेजा और उसके बाद राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तब से राज कुंद्रा जेल में हैं।