{"_id":"5bb36ca5867a5570f257bcf8","slug":"raj-kumar-rao-work-first-time-with-karan-johar","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन के साथ पहली फिल्म में काम कर सकते हैं राजकुमार राव, बढ़ेगा दोस्ताना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करन के साथ पहली फिल्म में काम कर सकते हैं राजकुमार राव, बढ़ेगा दोस्ताना
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar and Anushka
एक दोस्ताना करन जौहर के पिता ने बनाई थी जो 1980 में रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। दूसरी दोस्ताना करन ने बनाई जो 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे।
विज्ञापन
2008 की दोस्ताना का दूसरा भाग बनाने की कोशिश करण अरसे से कर रहे हैं। कई स्क्रिप्ट वे सुन चुके हैं, लेकिन पसंद ही नहीं आ रही है। बार-बार रिजेक्ट कर देते हैं। सुनने में आया है कि अब उन्हें एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और वे दूसरा भाग बनाने के लिए तैयार हैं। इसमें पुरानी दोस्ताना वाला कोई भी कलाकार नजर नहीं आएगा। अभिषेक का तो मार्केट ही खत्म हो गया है। प्रियंका चोपड़ा की हिंदी फिल्मों में रूचि दिन पर दिन कम होती जा रही है।
विज्ञापन
करन इस फिल्म में राजकुमार राव को लेना चाहते हैं। राजकुमार का इन दिनों बड़ा नाम हो गया है। करन ने उनसे मुलाकात पिछले दिनों की थी। यदि राजकुमार यह फिल्म साइन कर लेते हैं तो यह उनकी करन के साथ पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन