फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kapoor, Shammi Kapoor, Shashi Kapoor with their Mother

इन तीन भाइयों ने बॉलीवुड पर किया 50 साल राज, पहचानते हैं आप?

Thu, 14 Jul 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor, Shammi Kapoor, Shashi Kapoor with their Mother
- फोटो : twitter

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें बॉलीवुड के तीन अभिनेता भाई नजर आ रहे हैं। इन तीनों भाइयों ने तकरीबन 50 साल बॉलीवुड पर राज किया है। आप नहीं पहचान पाए तो हम बताते हैं। ये तीन भाई राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर हैं। राज कपूर ने 1935 में बतौर बाल कलाकार फिल्मों मे शुरुआत की और 2011 में आखिरी बार शम्मी कपूर पर्दे पर दिखे। कपूर खानदान के बिना भारतीय सिनेमा अधूरा जान पड़ता है, वहीं राज कपूर के बैनर की फिल्मों ने कई कीर्तिमान बनाए हैं।

विज्ञापन


40, 50 और 60 के दशक में राज कपूर ने और 70 व 80 के दशक में शम्मी और शशि ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। आज इन तीन भाईयों में से सिर्फ शशि ही इस दुनिया में हैं। राज और शम्मी अब हमारे बीच नही हैं। अमिताभ बच्चन की शेयर की हुई तस्वीर पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह ये भी है कि उस जमाने की बहुत कम तस्वीरें ही मौजूद हैं। इसमें राज कपूर की मां भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed