उड़ी हमले के बाद से भारत-पाक के बीच चल रहे राजनैतिक युद्ध की आंच बाकी क्षेत्रों में भी दिखने लगी है। पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ छेड़ा गया 'बैन वार' इसी बात का उदाहरण है। अब इस 'बैन वॉर' के नए शिकार हैं पाकिस्तानी गायक।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हुआ इन तीन मशहूर गायकों के साथ।
इस मशहूर पाक गायक पर भी टूटा कहर, फिल्म से हटाया गाना
एक तरफ जहां एक मशहूर गायक का गाया गाना फिल्म से हटाया गया है, वहीं दूसरी ओर दो अन्य गायकों के भारत में होने वाले शो रद्द किए गए हैं।
इस मशहूर पाक गायक पर भी टूटा कहर, फिल्म से हटाया गाना
एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक टीपी अग्रवाल ने अपनी फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' से राहत फतेह अली खान का गाया गीत हटा दिया है। अब इसे किसी भारतीय गायक की आवाज में रिकॉर्ड कर फिल्म में शामिल किया जाएगा।
इस मशहूर पाक गायक पर भी टूटा कहर, फिल्म से हटाया गाना
वहीं, पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम और शफाकत अमानत अली के भारत में होने वाले शो भी रद्द कर दिए हैं। अमानत अली का 30 सितंबर को बेंगलुरू में होने वाला कॉन्सर्ट और इसी तरह आतिफ असलम का 15 अक्टूबर को गुड़गांव (गुरुग्राम) में शो होना था।
इस मशहूर पाक गायक पर भी टूटा कहर, फिल्म से हटाया गाना
बताया जा रहा है कि अमानत अली के शो को रद्द करने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर से मिले थे। उधर, बेंगलुरू के इस शो के आयोजक रेडियो मिर्ची का कहना है कि मौजूदा हालात और कुछ संगठनों के विरोध को देखते हुए उन्होंने करीब हफ्ता भर पहले ही शो नहीं कराने का फैसला ले लिया था।