फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raai Laxmi upcoming film Julie 2 trailer released, produced by Pahlaj Nihalani

पहलाज निहलानी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बोल्ड लुक में नजर आईं राय लक्ष्मी

Mon, 04 Sep 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Mon, 04 Sep 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Raai Laxmi upcoming film Julie 2 trailer released, produced by Pahlaj Nihalani
julie 2
अपने कार्यकाल के दौरान फिल्मों में काट-छांट करके सु्र्ख़ियां बटोरने वाले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहलाज इस बार किसी फिल्म के सीन को काटने के लिए नहीं बल्कि अपनी आने वाली फ़िल्म 'जूली 2' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि पहलाज निहलानी इन दिनो फिल्म 'जुली' के सीक्वल 'जुली 2' के डिस्ट्रिब्यूटर बन गए है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अब 'गुस्ताखियां' नहीं कर पाएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए वजह
विज्ञापन


फिल्म 'जब हैरी मैट सेज़ल' के प्रोमो में 'इंटरकोर्स' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताने वाले निहलानी खुद एक बोल्ड फिल्म 'जूली 2' लेकर आ रहे हैं। उनके प्रोडक्शन में बनने वाली इस फ़िल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दीपक शिवदसानी के डायरेक्शन में बनने वाली फ़िल्म 'जूली 2' का पहला लुक भी काफी बोल्ड था। बता दें इस फिल्म को 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली राय लक्ष्मी ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। 

अपनी फिल्म को लेकर पहलाज ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो CBFC का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए नहीं करेंगे। उनका कहना है कि सीबीएफसी का जो भी निर्णय होगा उसे वो स्वीकार कर लेंगे। 

 


राय लक्ष्मी ट्वीटर पर समय-समय पर फ़िल्म से जुड़ी कई फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। बता दें यह फिल्म नेहा धूपिया की फिल्म 'जूली' की ही सीक्वल है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed