{"_id":"5bd2b683bdec22693032ff01","slug":"r-madhavan-will-seen-in-film-savyasachi-with-naga-chaitanya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलेन बनकर लौटे आर माधवन, नाग चैतन्य के साथ 'सव्यसाची' में आएंगे नजर, ट्रेलर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विलेन बनकर लौटे आर माधवन, नाग चैतन्य के साथ 'सव्यसाची' में आएंगे नजर, ट्रेलर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Savyasachi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के एक्टर नाग चैतन्य की बहुचर्चित फिल्म 'सव्यसाची' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शानदार एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। अब तक 'सव्यसाची' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शक फिल्म में नाग चैतन्य के एक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आर माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में आर माधवन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
नाग चैतन्य और आर माधवन के अलावा 'सव्यसाची' में बॉलीवुड और सलमान खान की हीरोइन भूमिका चावला भी खास किरदार निभाएंगी। 'सव्यसाची' में निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म की कहानी की तो ट्रेलर को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म में नाग चैतन्य एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे है, जो अपने हाथो को काबू में नहीं रख पाते हैं।
बताया जा रहा है कि 'सव्यसाची' एक एक्शन और मनोरंजन वाली फिल्म है। फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन्स काफी दमदार हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में नाग चैतन्य एकदम अगल अंदाज में एक्शन करते दिखेंगे। इसे पहले नाग चैतन्य ने 'सैलजा रेड्डी अल्लूडू' में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 'सव्यसाची' का निर्देशन चंदू मोदेती कर रहे हैं। इस फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म 2 नवंबर को रिलीज होगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन