R Madhavan: 'अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ी है तेलुगु इंडस्ट्री', साउथ और बॉलीवुड के अंतर पर बोले आर माधवन
R Madhavan: फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड वर्सेज साउथ का हमेशा से चर्चा में रहा है। हाल ही में इस बारे में एक्टर आर. माधवन ने अपने विचार रखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर. माधवन की कितनी काबिल सितारों में होती है। उन्हें जितना प्यार साउथ इंडस्ट्री में मिलता है, हिंदी पट्टी में भी उनके उतने ही प्रशंसक हैं। हाल ही में आर माधवन हिंदी और साउथ में फिल्मों के निर्माण और बदलते परिदृश्य पर बात करते दिखे। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते कंटेंट बेस के मुकाबले तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री कहां हैं? साथ ही कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री अपनी जड़ों से जुड़ी है।
एसएस राजामौली की फिल्मों का दिया उदाहरण
आर माधवन हाल ही में न्यूज 18 शोशा से बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बदलते परिदृश्य पर बात करते दिखे। फिर चाहें वह हिंदी हो, तेलुगु या मलयालम। एक्टर ने कहा कि बॉलीवुड बहुत ज्यादा विशिष्ट (ऐलीट) हो गया है, जबकि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री अब भी अपनी जड़ों से जुड़ी है। उनस सिनेमा में परंपराओं की झलक दिखती है। इसके लिए मैडी ने एसएस राजामौली की हाई बजट फिल्मों का उदाहरण भी दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: जब आमिर खान ने कही सलमान खान के लिए ये बात, कहा, 'मैं इसके साथ कभी काम नहीं करूंगा'
तेलुगु फिल्मों में दिखाई देता है छोटे शहरों का इतिहास
आर माधवन ने कहा, 'अगर आप एसएस राजामौली और तेलुगु इंडस्ट्री की हाई बजट फिल्मों की तरफ देखें तो वे जमीन से जुड़ी नजर आएंगी। उनमें भारत के छोटे शहरों के इतिहास की झलक जरूर देखने को मिलेगी। वे बाहुबली, आरआरआर या पुष्पा जैसी फिल्में बनाने में बहुत पैसा लगाते हैं। फिर इन कहानियों को फिल्माने और उन्हें मजबूत बनाने में भी पूरी जान झोंक देते हैं'।
ये खबर भी पढ़ें:
Parveen Babi: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार ने अमिताभ को कहा गैंगस्टर, पढ़ें उनसे जुड़ी दस दिलचस्प बातें
मलयालम फिल्मों की तारीफ में कही ये बात
इसके अलावा मैडी ने मलयालम इंडस्ट्री पर भी बात की, जो हाल के कुछ वर्षों में काफी आगे बढ़ी है। आर. माधवन का कहना है कि मॉलीवुड मुख्य रूप से कंटेंट और किरदारों जैसे पहलुओं पर फोकस करने में सक्षम रहा है। सीमित बजट फिल्मों में भी वह कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मलयालम इंडस्ट्री अब बिना बड़े बजट फिल्मों के भी सिर्फ कंटेंट और किरदारों के दम पर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। तेलुगु इंडस्ट्री में कभी-कभी बड़े बजट की फिल्म रिलीज होती है, जो पूरी तरह से फ्लॉप हो जाती है, जो एक वास्तविकता भी है। दरअसल, इंडस्ट्री एक कायापलट के दौर से गुजर रही है और जल्द ही नए कंटेंट और नवीनता के साथ दर्शकों को हैरान करेगी'।
ये खबर भी पढ़ें:
Dhoom 4: धूम 4 की स्टार कास्ट फाइनल? अभिषेक बच्चन को इस अभिनेता ने किया रिप्लेस, कौन होगा उदय के रोल में...