R Madhavan: 3 इडियट्स में माधवन को ऐसे मिला था फरहान कुरैशी का रोल, ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान स्टारर साल 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स आपको तो याद होगी। इस फिल्म की सफलता का मुख्य कारण इसकी दमदार कहानी थी। फिल्म के हर एक किरदार को इतने सटीक तरीके से पेश किया गया था कि आज भी लोग रैंचो, फरहान और राजू की दोस्ती को याद करते हैं। एक बेहतरीन कहानी के साथ-साथ फिल्म शानदार मैसेज भी देती है। इस फिल्म ने सभी को जीने का मंत्र और फिल्म का सबसे फेमस डायलॉग 'आल इज वेल' दिया, जो हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था और आज भी हम सबकी जुबां पर है। अभी हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने आर माधवन के ऑडिशन का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में माधवन ने फरहान कुरैशी का रोल किया था, जो इंजीनियर की पढ़ाई करता है, लेकिन उसका सपना फोटोग्राफर बनना है। वीडियो को शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने कैप्शन में लिखा है, '3 इडियट्स के लिए माधवन का ऑडिशन इस बात का सबूत है कि फरहान कुरैशी का रोल उनके लिए ही था। क्या आपने वह डायलॉग नोटिस किया, जो फाइनल कट तक नहीं पहुंचा।'
A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)
अभिनेता आर माधवन का ऑडिशन वीडियो देख फैंस ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'माधवन क्या ब्रिलिएंट एक्टर हैं, एक्सप्रेशन कमाल के हैं। बॉलीवुड उनके जैसे कलाकार को डिजर्व नहीं करता है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माधवन को अपने स्किल्स को प्रूव करने के लिए किसी ऑडिशन की जरूरत नहीं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैडी इस देश के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर 'भौकाल' दिखाएंगी वाणी कपूर और केआरके के निशाने पर कपिल शर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें