फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpa the rise Allu Arjun makeup video for the film Pushpa viral on social media

Allu Arjun Pushpa Look: अल्लू अर्जुन से ऐसे ‘पुष्पा राज’ बनते थे अभिनेता, वायरल हुआ मेकओवर का जबरदस्त वीडियो

Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
सार

फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के सेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि फिल्म के लिए कैसे अल्लू अर्जुन के लुक को बदला जाता था।

विज्ञापन
Pushpa the rise Allu Arjun makeup video for the film Pushpa viral on social media
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म की कहानी, गानों से लेकर डायलॉग्स तक हर चीज ने फैंस का दिल जीत लिया। समांथा रुथ प्रभु का गाना ‘ऊ अंटावा’ फैंस की जुबां पर चढ़ गया है। तो वहीं, अल्लू अर्जुन का डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ पर भी जमकर रील्स बन रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के सेट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ये दिखाया गया है कि फिल्म के लिए कैसे अल्लू अर्जुन के लुक को बदला जाता था।

विज्ञापन

Pushpa the rise Allu Arjun makeup video for the film Pushpa viral on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन अपनी कार से उतरते हैं और फिर अपने मेकअप के लिए वैनिटी में जाते हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन हमेशा की तरह अपने हैंडसम अवतार में होते हैं लेकिन कुछ देर बाद ही उनका लुक पूरा बदल दिया जाता है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि वैनिटी वैन में मौजूद मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट अल्लू अर्जुन का लुक पूरा बदल देते हैं। सब बेहद ही बारीकी से अभिनेता का मेकअप करते हैं। इस दौरान एक-एक बाल का ध्यान रखा जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🇦 🇱 🇱 🇺 🇦 🇷 🇯 🇺 🇳 (@always__bunny__fans)

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa the rise Allu Arjun makeup video for the film Pushpa viral on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को देखकर साफ पता चला है कि अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा राज’ के लुक में आने से पहले एक लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता था। अभिनेता के इस मेकअप में लंबा समय लग जाता था और ये काम रोजाना होता था। वीडियो के आखिरी में पुष्पा बनते ही अल्लू अर्जुन खुद को मिरर में देखकर काफी खुश होते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Pushpa the rise Allu Arjun makeup video for the film Pushpa viral on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म साल 2021 में 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी फैंस ने खूब पसंद किया गया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है, जिससे दर्शक बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed