{"_id":"9768dd1c4a7f7e54fdd071f9241fae1b","slug":"priyanka-will-do-a-cabrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडों के सामने क्या नाच पाएंगी प्रियंका?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुंडों के सामने क्या नाच पाएंगी प्रियंका?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 12 Dec 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की स्टार अपील में उनके द्वारा पर्दे किए जाने वाले डांस का बड़ा हाथ है। इस बीतते हुए साल में ‘बबली बदमाश...’ और ‘राम चाहे लीला...’ सबसे ज्यादा देखे-सुने जाने वाले आइटमों में से हैं।
प्रियंका इस सिलसिले को अगले साल भी बढ़ाना चाहती हैं और यही कारण है कि वह जल्द ही फिल्म ‘गुंडे’ में अब तक न किए हुए डांस को करती नजर आएंगी। इसमें बात सिर्फ डांस तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उनका रोल भी एक डांसर का ही होगा।
जी हां, फिल्म ‘गुंडे’ में प्रियंका एक कैबरे डांसर बनी हैं और आप समझ सकते हैं कि उनके डांस का अंदाज क्या होगा! प्रियंका ने हमेशा की तरह इस डांस को सीखने में अपना वक्त लगाया है।
विज्ञापन
नृत्य-संगीत को लेकर उनका प्यार जग-जाहिर है और वह इसमें वह हर काम परफेक्शन से करती हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘गुंडे’ 1970 के दशक के कोलकाता में तैयार की गई कहानी है, जिसमें निर्देशक अली अब्बास जफर ने न केवल तब का कोयला माफिया दिखाया, बल्कि तब की कैबरे डांस की शैली को भी पर्दे पर उतारा है।
प्रियंका नई पीढ़ी की अकेली अभिनेत्री हैं जिन्होंने इस सेक्सी डांस शैली में हाथ आजमाया है। इससे पहले हेलन के जमाने में यह डांस लोकप्रिय हुआ था और यही आज हेलन की पहचान भी है।
कई दशकों के बाद अब प्रियंका मादक अदाओं वाले कैबरे डांस को फिर से जीवंत बनाने के लिए तैयार हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दो गुंडे दोस्तों, बिक्रम और बाला की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में इरफान खान भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।