फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka shares new picture from Spain, suggests ‘moving forward’ in life

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा ने स्पेन से शेयर की तस्वीर, फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया

Thu, 14 Oct 2021 01:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Oct 2021 01:36 PM IST
सार

अपने ताजा तस्वीर में प्रियंका एक खंबे के सहारे टिक कर खड़ी काफी उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं.. आप पीछे गिर जाते हैं।'

विज्ञापन
Priyanka shares new picture from Spain, suggests ‘moving forward’ in life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने स्पेन की सड़कों से एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने इससे पहले अपने दोस्तों और मां के साथ तस्वीरें साझा की थीं। प्रियंका फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग स्पेन में कर रही हैं। वह अपने प्रशंसकों के साथ अपनी हर गतिविधि को साझा करती हैं।

विज्ञापन


अपने ताजा तस्वीर में प्रियंका एक खंबे के सहारे टिक कर खड़ी काफी उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं.. आप पीछे गिर जाते हैं।' तस्वीर में उनकी उदासी को देखकर फैंस काफी निराश हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर प्रियंका के उदास होने की वजह पूछ रहे हैं। एक फैंन ने उनसे पूछा है, क्यों इतना उदास हो? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बात हो गई प्रियंका जी.. । वहीं, प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट के नीचे प्रेरणा नाम की एक यूजर ने एक छोटी-सी कविता डाली है, जिसमें उन्होंने लिखा है- आज का दिन कठिन जरूर था, पर उदास नहीं। मुझे असफलता जरूर मिली पर मैं हारी नहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पति निक के साथ भी प्रियंका अक्सर तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। उनकी ताजा तस्वीर को 11 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। इस तस्वीर पर हजारों की संख्या में टिप्पणियां आ रही हैं। उनके कई प्रशंसक इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं, तो कई उदासी का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed