फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka have no interest on ice bucket challenge

मुझे इस तरह नहाने में कोई रुचि नहीं: प्रियंका

Wed, 27 Aug 2014 09:06 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
priyanka have no interest on ice bucket challenge

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम एएलएस आइस बकेट चैलेंज के लिए कई लोगों ने लिया है, लेकिन लगता है कि उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका ने साफ किया है कि उन्हें इस तरह ने नहाने में कोई रुचि नहीं है।

विज्ञापन


आइस बकेट चैलेंज में व्यक्ति (महिला या पुरुष कोई भी) के सिर पर बर्फीले पानी की बाल्टी उड़ेली जाती है। ऐसा एम्योट्रोफिक लैटरल स्कलेरोसिस (एएलएस) नामक बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाता है। यह बीमारी मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित करती है।

विज्ञापन

कई लोग ले चुके हैं यह चैलेंज

priyanka have no interest on ice bucket challenge

​हॉलीवुड में टॉम क्रूज, रॉबर्ट पैटिनसन और निकोल किडमैन ने यह चैलेंज लिया है। वहीं, बॉलीवुड में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन इस चैलेंज को ले चुके हैं। लेकिन प्रियंका इस फेहरिस्त में शामिल नहीं होने वालीं।​​​
​​​​​
​प्रियंका ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि वह इस चैलेंज को स्वीकार नहीं करेंगी, क्योंकि इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका के न कहने के बाद भी कई अभिनेत्रियां इस चैलेंज को लेने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed