{"_id":"db8030d4bcfd9ca37c11f9ca12e1f386","slug":"priyanka-chopra-will-do-item-number-in-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के आइटम नंबर पर सस्पेंस खत्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामलीला के आइटम नंबर पर सस्पेंस खत्म
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' में कौन सी हीरोईन है जो आइटम नंबर करने जा रही है। कई दिनों से ये बात चर्चा में थी। ऐश्वर्या और प्रियंका का नाम बार-बार सामने आ रहा था। इससे सस्पेंस अब हट गया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ही अब ये सांग करने जा रहीं हैं। "बबली बदमाश" और "पिंकी है पैसेवालों की" जैसे तड़क-भड़क वाले आइटम करने के बाद फिल्म सिटी में एक सेट के भीतर पीसी ने कोरियोग्राफर विष्णु देवा के निर्देशन में अपने आयटम की शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वाकई यह एक स्पेशल डांस नंबर है और वे बीस डांसरों की एक टोली के साथ एकदम अलग अंदाज में ठुमकती दिख रही हैं। विष्णु देवा की कोरियोग्राफी उन्हें काफी फ्रेश लग रही है। इससे पहले विष्णु देवा ओह माय गॉड और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में सफलतापूर्वक कोरियोग्राफी कर चुके हैं।
विज्ञापन
भंसाली की यह फिल्म एक लव स्टोरी है। इसमें लीड भूमिकाएं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'राम लीला' रोमियो जूलियट का गुजराती वर्जन है, हालांकि यह फिल्म पूरी तरह हिंदी में बन रही है।