फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon mother Madhu Chopra advice says I felt such freedom after this

Priyanka Chopra: 30 साल की उम्र में प्रियंका ने फ्रीज करवा दिए थे अपने एग्स, मां की सलाह ने दी थी स्वतंत्रता

Tue, 28 Mar 2023 09:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Mar 2023 09:35 PM IST
सार

पिछले साल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स 30 साल की उम्र में फ्रीज करा दिए थे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon mother Madhu Chopra advice says I felt such freedom after this
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो देश और विदेश दोनों में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही हैं। आज बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाने के ऊपर चौंकाने वाला खुलासा कर 'देसी गर्ल' ने सबको हिलाकर रख दिया है। लेकिन आज एक बार फिर प्रियंका ने अपने निजी जीवन के एक राज से पर्दा उठाया है। एक पॉडकास्ट में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे।  

विज्ञापन

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon mother Madhu Chopra advice says I felt such freedom after this
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स 30 साल की उम्र में फ्रीज करा दिए थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया, 'मैंने अपने 30वें साल में ऐसा किया और अपने काम पर ध्यान लगाए रखा। ऐसा करने से मुझे स्वतंत्रता महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी। इसके साथ ही, मुझे अपने जीवन में व्यक्ति से नहीं मिला था, जिसके साथ मैं अपनी लाइफ को आगे बढ़ा सकूं। तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां की सलाह से अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon mother Madhu Chopra advice says I felt such freedom after this
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने यह भी बताया कि ऐसा करने की सलाह उन्हें उनकी मां मधु चोपड़ा ने दी थी, जो एक महिला डॉक्टर हैं। अभिनेत्री बोलीं, 'मेरी मां ने मुझसे यह कहा था और मैंने इसे अपने लिए भी किया था। मैं अपने सभी युवा मित्रों को बता दूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं। लेकिन इस समय विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर आप इसे वहन कर सकते हैं, तो मैं लोगों से कहती हूं कि आप करिए। इसके बाद आप कितने भी लंबे समय तक काम कर सकते हैं, आपके एग्स उसी उम्र के होंगे जब आपने उन्हें फ्रीज कराया था।'
The Big Bang Theory: 'द बिग बैंग थ्योरी' के पक्ष में आए प्रीतीश नंदी, बोले- न नेटफ्लिक्स और न ही शो है दोषी

विज्ञापन

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon mother Madhu Chopra advice says I felt such freedom after this
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।
Filmy Wrap: रात में काला चश्मा पहन दीपिका ट्रोल और परिणीति-राघव का रिश्ता पक्का? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed