प्रियंका चोपड़ा को इन्फलुएंजा, 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन से हटीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा के 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में ना दिखने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन प्रियंका ने खुद ही इस पर से पर्दा उठा दिया है।
प्रियंका चोपडा़ ने ट्वीट करके ये बताया है कि उन्हे इन्फलूएंजा है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है वो दवाइयां ले रही हैं। उन्होने हालचाल पूछने के लिए भी सभी का शुक्रिया अदा किया है।
खुद ही ट्वीट कर दी थी तबीयत बिगड़ने की जानकारी
कुछ ही समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही ट्वीट करके बताया था कि बीमारी के कारण वे दिल्ली नही जा पा रही हैं। उन्हे 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन के लिए पूरी टीम के साथ दिल्ली पहुंचना था। लेकिन वो नहीं जा सकी थीं।
'दिल धड़कने दो' आने वाले शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के साथ अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और रणवीर सिंह दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं।