{"_id":"5951dea04f1c1b290f8b474e","slug":"priyanka-chopra-film-kaay-re-rascala-purple-pebble-pictures-marathi-prouction-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'काय रे रास्कला' का नया पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'काय रे रास्कला' का नया पोस्टर रिलीज
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'काय रे रास्कला' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन जमकर किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। आपको बता दें कि ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन पर्पल पेबल में बन रही है।
ये एक मराठी फिल्म है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया है फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। पहले आए पोस्टर में जहां दो लीड किरदारों के नाम बताए गए थे वहीं इस नए पोस्टर में दोनो के फोटो भी सामने आए हैं। इनमें से एक राजा और दूसरा गुड्डू का नाम है। साथ ही रिलीज डेट भी लिखी गई है।
फिल्म को आई गिरिधरन स्वामी ने डायरेक्ट किया है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। इससे पहले प्रियंका के प्रोडक्शन में बनी पहली मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और क्रिटक्स को भी ये बहुत पसंद आई थी। यहां तक कि इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दूसरी फिल्म भी लोगों पर अपना जादू चला पाती है या नहीं।