{"_id":"ea5e97f4db50357c7c61602b1121634c","slug":"priyanka-chopra-face-new-chalenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को टक्कर देने आया कोई और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका को टक्कर देने आया कोई और
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 26 Dec 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा यह मत सोचें कि उनको मैदान में टक्कर देने के लिए कोई नहीं है। एक बॉक्सर मुकाबले में है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग का रिंग हो और चुनौती न मिले ऐसा कैसे संभव है। खबर आई है कि अगले साल अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म मैरी कॉम में झंडे गाड़ने की सोच रहीं प्रियंका चोपड़ा के लिए मैदान खाली नहीं है।
जी हां, बॉलीवुड में एक और फिल्म की तैयारी जोरों से हो रही है जिसमें एक महिला बॉक्सर और उसके कोच की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉक्सिंग के साथ साथ बॉक्सर और कोच के बीच प्रेम का मामला भी रहेगा।
विज्ञापन
युवा महिला बॉक्सर की तलाश जारी है। निर्माता अश्विनी यर्दी एक सचमुच की बॉक्सर को इस भूमिका के लिए तलाश रहे हैं, जबकि आर माधवन कोच की भूमिका निभाएंगे।
सूत्रों के अनुसार निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम की सहायक रहीं सुधा कंगूरा ने अपनी कहानी का आइडिया माधवन को दिया था। माधवन ने उसे यर्दी तक पहुंचाया। अब फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रोफेशनल बॉक्सरों के ऑडिशन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में ओलंपिक में मैडल जीतने वाले बॉक्सर विजेंदर भी निर्माता-निर्देशक की मदद कर रहे हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि इस फिल्म की तुलना हॉलीवुड की ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म ‘मिलियन डॉलर बेबी’ से हो सकती है।
निर्माता-निर्देशक इसके लिए तैयार हैं। अप्रैल-मई 2014 में इस फिल्म को शूट करने की योजना है। अब ऐसे में प्रियंकी की ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम की आत्मकथा पर बन रही फिल्म पर क्या असर पड़ता है, देखना होगा।