Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए निक जोनस के साथ भारत आईं प्रियंका, बेटी मालती ने लूटी लाइमलाइट
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए अपने परिवार के साथ भारत आई हैं। प्रियंका अपने परिवार के साथ कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज भारत पहुंच गए हैं। प्रियंका पहली बार बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर भारत आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए अपने परिवार के साथ भारत लौटी हैं। प्रियंका अपने परिवार के साथ कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। प्रियंका और निक की बेटी मालती ने सारी लाइमलाइट लूट ली।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के भारत पहुंचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका ने इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं निक और उनकी बेटी मालती ने ग्रे कलर का ऑउटफिट पहना है। कार से निकलकर प्रियंका बेटी मालती को गोद में लेकर पैपराजी के सामने पोज देती हैं। इसके बाद प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और एक दूसरे को किस करते हैं। फिर, दोनों अलग-अलग कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।
Akanksha Dubey: विदेश भागने की फिराक में हैं आकांक्षा केस के आरोपी समर सिंह? यूपी पुलिस ने बनाई यह नई रणनीति
परिणीति-राघव की सगाई की खबरें
प्रियंका के मुंबई आने से सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी की खबरों ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं। परिणीति और राघव की शादी और सगाई होने के कयास लगाए जा रहे हैं, उस समय प्रियंका का भारत आना इस अफवाहों को हवा देने का काम कर रहा है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि प्रियंका परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। हालांकि, वह अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आई हैं।
Garmi: अप्रैल के महीने में टेंपरेचर बढ़ाएगी 'गर्मी', पॉलिटिक्स और क्राइम का कॉकटेल है तिग्मांशु की वेब सीरीज
प्रियंका का वर्क फ्रंट
प्रियंका रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडन भी हैं। हाल ही में वेब सीरीज का नया ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, प्रियंका 'लव अगेन' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती दिखेंगी । 'जी ले जरा' में प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
Bollywood VS Tollywood: काजल अग्रवाल ने निकाल दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बड़ी कमी, बयान से फिर मचेगा तहलका!