{"_id":"5bd587c7bdec22697b1162b1","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-give-wedding-party-on-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजा बारात: अब दिसंबर में प्रियंका भी देंगी शादी की पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बैंड बाजा बारात: अब दिसंबर में प्रियंका भी देंगी शादी की पार्टी
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में जोरदार पार्टियों का दौर दस्तक दे रहा है। नवंबर में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान के जन्मदिन के बाद दीवाली के जश्न और फिर दीपिका पादुकोण की शादी तथा पार्टी की खबरें तो आ चुकी हैं। अब पता चला है इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा-निक जोंस की शादी पार्टी जुड़ गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दीपिका नवंबर में अपनी शादी के बाद एक दिसंबर को मुंबई के पांच सितारा होटल में बड़े जश्न की तैयारी कर रही हैं। खास बात यह कि इसके अगले ही दिन प्रियंका भी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम से शादी कर रही हैं। हालांकि अभी शादी की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है परंतु सूत्र बता रहे हैं कि प्रियंका-निक राजसी अंदाज में जोधपुर में दो दिसंबर को सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। ऐसे में पूरे बॉलीवुड में भगदड़ का माहौल रहेगा और ज्यादातर सितारों को एक दिसंबर में मुंबई में दीपिका के जश्न में शामिल होने के बाद सीधे जोधपुर की उड़ान भरनी होगी। कुछ सितारों को दीपिका या प्रियंका से करीबी संबंधों की वजह से उनमें से किसी एक की पार्टी चुननी होगी।
विज्ञापन