प्रियदर्शन ने की अपने एक्स असिस्टेंट आदित्य धर की तारीफ, ‘धुरंधर’ को लेकर कहा- ‘मुझसे बेहतर काम किया’
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच अनुभवी फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं।
विस्तार
धुरंधर 2 फिलहाल चर्चाओं में बनी हुई है। इस बीच फिल्म की सक्सेस को देखते हुए फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने आदित्य धर के बारे कुछ दिलचस्प बातें साझा की। बता दें कि आदित्य धर, प्रियदर्शन की आक्रोश और तेज जैली फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं। अब फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में आदित्य धर को लेकर प्रियदर्शन ने अपनी राय शेयर की।
आदित्य धर सीमाओं को पुश करते हैं
प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म रिलीज के पहले दो दिनों की चिंता एक फिल्ममेकर के लिए हमेशा से चुनौती रही है, चाहे उसने 40–50 साल इंडस्ट्री में बिताए हों। उन्होंने कहा कि हर बार फिल्म रिलीज होने पर यही टेंशन रहती है कि लोग फिल्म पर कैसे रिएक्ट करेंगे।
उन्होंने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते हुए बताया कि कई फिल्ममेकर ऐसे हैं जो अपनी सीमाओं को पुश करते हैं, और आदित्य धर उनमें से एक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि डायरेक्टर का दृढ़ विश्वास ही सबसे अहम होता है, जो आदित्य धर में है।
आदित्य धर ने मुझसे बेहतर काम किया
प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी आदित्य धर को कुछ भी खास सिखाया नहीं, बल्कि धर ने काम सीखा। उन्होंने गर्व से कहा, ‘आदित्य धर ने मुझसे बेहतर काम किया, और इसी वजह से ‘धुरंधर’ फिल्म बनाई।’
'धुरंधर 2' के बारे में
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।