फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priti zinta and ness wadia case

प्रीति जिंटा छेड़खानी मामले में आया मोड़

Mon, 16 Jun 2014 06:10 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
priti zinta and ness wadia case

इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने की बात कही है। अब एक नया मोड़ इस केस में आया है। इस मामले की जांच कर रही टीम ने कहा कि इस केस के सिलसिले में दो लोगों के बयान लिए गए है। हालांकि ये कौन लोग हैं यह साफ नहीं पाया है। पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के पहचान बताने से इनकार किया है लेकिन माना जा रहा है कि इन गवाहों के बाद केस नयी दिशा की तरफ चल सकता है।

विज्ञापन

ईमेल मैसेज की भी जांच

priti zinta and ness wadia case

इस कथित छेड़खानी के पहले प्रीति और नेस के बीच कैसे संबंध थे इस बात की भी जांच करने के लिए दोनों के ईमेल खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे प्रीति से उनके और वाडिया के बीच के ई-मेल मैसेज प्रोवाइड कराने को कहेंगे जिससे इस मामले में कुछ तथ्य हासिल हो सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति ने कहा चा‌हिए खुद की सुरक्षा

priti zinta and ness wadia case

प्रीति जिंटा ने स्पष्ट किया है कि नेस वाडिया पर आरोप लगाने के पीछे उनका मकसद नेस को जलील करना नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा का है। अपनी शिकायत के संबंध में एक बयान देते हुए प्रीति ने कहा है कि मैंने ये शिकायत किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए की है। ​

​ उन्होंने​ कहा, "यह मेरे लिए बेहद कठिन समय है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि कृपया वे मेरी निजता का आदर करें ​,​ खासकर इस मामले में। मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed