फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prithviraj sukumaran covid-19 positive Prithviraj Sukumaran tests positive for COVID 19

Prithviraj Sukumaran: अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

Tue, 20 Oct 2020 03:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 20 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
prithviraj sukumaran covid-19 positive Prithviraj Sukumaran tests positive for COVID 19
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : instagram/therealprithvi

मलयालम फिल्मों के अभिनेता और फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकमारन कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। पृथ्वीराज फिल्म ‘जन मन गण’ की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान वो कोरोना की चपेट में आ गए। अभिनेता ने सभी चाहने वालों का शुक्रिया किया है जो उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


पृथ्वीराज ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘हैलो सभी को, सात अक्तूबर से दीजो एंथनी की ‘जन मन गण’ की शूटिंग कर रहा था। हमने शूटिंग स्थल पर सभी नियमों का पालन किया। कोरोना को देखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी एहतियात बरते गए। जैसा कि नियम है कि शेड्यूल शुरू होने से पहले शूट में शामिल सभी का परीक्षण किया गया था। कोर्ट रूम के सेट के आखिरी दिन की शूटिंग के बाद हमने परीक्षण किए थे।'
विज्ञापन

 

‘दुर्भाग्य से इस बार टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं क्वारंटीन में चला गया हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं और अब मैं ठीक हूं। जो भी लोग संपर्क में आए हैं उन्हें टेस्ट कराने की सलाह है। उम्मीद है जल्द ही ठीक होकर वापस काम पर लौटूंगा। प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prithviraj Sukumaran (@therealprithvi) on


 
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पृथ्वीराज जॉर्डन में फंस गए थे। वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मई में वो वापस भारत लौटे और कुछ हफ्तों तक खुद को क्वारंटीन में रखा। फिल्मों की बात करें तो पृथ्वीराज मलयालम सिनेमा के स्टार हैं। मलयालम के अलावा उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed