फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prakash jha declare 6 new film

प्रकाश झा ने घोषित की एक साथ 6 नई फिल्में

Mon, 03 Nov 2014 08:00 AM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
prakash jha declare 6 new film

फिल्म सत्याग्रह को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिलने के बाद सवाल था कि प्रकाश झा अब क्या करेंगे। पर अब उन्होंने धमाका किया और अपने बैनर तले अगले छह फिल्मों की घोषणाएं की। साथ ही कहा कि उनकी कोशिश अजय देवगन की कंपनी के साथ मिलकर साल में 12 फिल्में बनाने की है। उनकी अगले साल आने वाली फिल्मों में गंगाजल-2 और राजनीति-2 प्रमुख होंगी।

विज्ञापन


देश में सिनेमा का बढ़ता बाजार बॉलीवुड के निर्माताओं को लगातार ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी का नतीजा है कि लगभग सभी बड़े निर्देशक अब निर्माण कंपनियों के रूप में नए निर्देशकों को साथ लेकर अपने बैनर तले फिल्में बना रहे हैं। आदित्य चोपड़ा, करन जौहर, महेश भट्ट, संजय लीला संभाली जैसे निर्देशकों के बाद अब प्रकाश झा की बारी है।
विज्ञापन

तीन का निर्देशन करेंगे खुद

prakash jha declare 6 new film

इस नेता-निर्देशक ने अपने बैनर प्रकाश झा प्रोडक्शंस के तले छह फिल्मों के निर्माण की घोषणा की। ये सभी फिल्में 2015 में आएंगी। इनमें से तीन का निर्देशन वह खुद करेंगे और तीन की कमान अन्य निर्देशकों के हाथों में रहेगी।

प्रकाश झा के बैनर से आने वाली ये फिल्में हैः क्रेजी कुक्कड़ फैमेली (निर्देशकः रितेश मेनन), फ्रॉड सैंया (निर्देशकः सौरभ शुक्ला), लिपस्टिक वाले सपने (निर्देशकः अंलकृता श्रीवास्तव)।

जिन तीन फिल्मों का निर्देशन खुद झा करेंगे, वे हैः गंगाजल-2, राजनीति-2 और सत्संग। क्रेजी कुक्कड़ फैमेली और फ्रॉड सैंया कॉमेडी फिल्में हैं। मल्टीस्टारर क्रेजी कुक्कड़ फैमेली जनवरी 2015 में रिलीज होगी।

फ्रॉड सैंया में प्रकाश की बेटी भी

prakash jha declare 6 new film

फ्रॉड सैंया में अरशद वारसी हैं और यह ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनसे शादी करने का काम करता है। फिर उनका धन लेकर फरार हो जाता है। यह तेरह शादियां कर चुका है और 14वीं बार इसे वह युवती मिलती है, जो खुद पैसे के चक्कर में इससे शादी करती है।

फ्रॉड सैंया से धोखा खाने वाले लड़कियां इसकी जान के पीछे पड़ी हैं, परंतु खास बात यह कि एक युवक भी इसकी जान लेना चाहता है। मगर क्यों...? फ्रॉड सैंया के रूप में प्रकाश झा की बेटी निर्माता के रूप में अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

शुरू हो गई है लिपिस्‍टिक के सपने

prakash jha declare 6 new film

इस फिल्म की शूटिंग इसी हफ्ते शुरू होगी। लिपस्टिक वाले सपने की शूटिंग इस समय भोपाल में चल रही है। यह छोटे शहरों में रहने वाली महिलाओं और युवतियों के सपनों की कहानी है। फिल्म में चार मुख्य किरदार हैं। चारों अपने अस्तित्व, अपने सपनों और अपनी आजादी के बारे में अलग-अलग ढंग से सोचती हैं।

इन फिल्मों के बावजूद सबकी नजरें निर्देशक प्रकाश झा पर रहेंगी। गंगाजल और राजनीति उनकी चर्चित फिल्में हैं और वे इन विषयों पर एक बार फिर से हाथ आजमाने जा रहे हैं। फिल्में होंगीः गंगाजल-2 और राजनीति-2। खास बात यह कि इस बार गंगाजल में अजय देवगन नहीं होंगे। उनके स्थान पर गंगाजल-2 में एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी दिखेगी।

राजनीति 2 में आम आदमी की कहानी

prakash jha declare 6 new film
इसी तरह से राजनीति-2 नेताओं की जगह अपना हक पाने के लिए खड़े हो चुके आम आदमी की कहानी होगी। झा की पिछली फिल्म सत्याग्रह के बाद चर्चाएं थी कि वह आसाराम बापू जैसे तथाकथित धर्म गुरुओं को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह पूरी तरह असत्य नहीं है क्योंकि झा की अगले साल आने वाली फिल्म सत्संग का विषय धर्म ही है।

फिल्म का पोस्टर इसकी गवाही दे रहा है। प्रकाश झा के इस कार्यक्रम में अजय देवगन, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, मुकेश भट्ट, मनमोहन शेट्टी, वरुण वडोला, राजेश्वरी और शिल्पा शुक्ला जैसी फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं।

क्या चल पाएंगी यह फिल्में?

prakash jha declare 6 new film

मंच पर अजय देवगन की मौजूदगी में झा ने कहा कि वह और अजय मिल कर आने वाले वर्षों में हर हाल 12 फिल्में बनाना चाहते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे अपनी योजना में कामयाब होंगे।

राजनीति-2 और सत्संग में अजय देवगन हीरो रहेंगे, जबकि गंगाजल-2 में वह नहीं होने के बावजूद इसके प्रस्तुतकर्ता होंगे। झा ने कहा कि अजय देवगन के बिना गंगाजल की बात पूरी नहीं हो सकती, इसलिए उन्हें खास तौर पर इस फिल्म से जोड़ा गया है।

प्रकाश झा की इस घोषणा के साथ यह देखना रोचक होगा कि उनके बैनर से आने वाली समाजिक सराकारों से जुड़ी फिल्में और नया क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed