{"_id":"600301968ebc3e319536871e","slug":"prakash-javadekar-said-film-industry-should-also-collaborate-in-iffi-its-not-just-government-responsibility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IFFI सिर्फ केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं, फिल्म इंडस्ट्री भी दिखाए भागीदारीः प्रकाश जावड़ेकर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI सिर्फ केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं, फिल्म इंडस्ट्री भी दिखाए भागीदारीः प्रकाश जावड़ेकर
Sat, 16 Jan 2021 09:15 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानि कि IFFI का आगाज हो चुका है। ये 51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है। 24 जनवरी तक चलने वाले सिनेमा के इस सबसे बड़े मेले में कुल 224 फिल्मो का प्रदर्शन अलग-अलग श्रेणियों में होना है। बता दें कि इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर और इरफान खान की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी गोवा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार फिल्म महोत्सव का आयोजन गोवा के पणजी में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया गया है जहां ये महोत्सव 16 से 24 जनवरी तक जारी रहेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि, 'ऐसे आयोजनों में गैर सरकारी क्षेत्रों से सक्रिय भागीदारी की जरुरत है। हर साल IFFI केंद्र सरकार और गोवा सरकार द्वारा ही आयोजित किया जाता है। क्यों? इसमें फिल्म उद्योग और दूसरे इंडस्ट्रीज की भी भागीदारी होनी चाहिए'।
विज्ञापन
आगे प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, 'सिर्फ इसलिए कि ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वो कला और संस्कृति को बढ़ावा देना सुनिश्चित करे तो इसका मतलब ये नहीं है कि सब कुछ सरकार को ही करना चाहिए'। बता दें कि उन्होंने इस महोत्सव में कुछ निजी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया है जिससे वो भविष्य के उत्सवों में भी भाग ले सकें।
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, 'कोविड 19 की वजह से पहली बार हाईब्रिड आयोजन हो रहा है। फिल्मोत्सव के हाईब्रिड होने की वजह से लोग इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैँ'। फिल्म महोत्सव में सभी तरह की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। साथ ही दुरदर्शन और अन्य चैनलो सहित सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इसका प्रसारण किया जाएगा।उन्होंने आगे घोषणा कि कि इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार अनुभवी अभिनता फिल्म निर्माता बिस्वजीत चटर्जी को प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य सिनेमा के लिए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना है।
बता दें कि 84 वर्षीय अभिनेता जिन्हें फिल्म 'बीस साल बाद', 'नाइट इन लंदन' और 'अप्रैल फूल' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है उन्हें मार्च 2021 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पुरस्कार दिया जाएगा।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो समारोह में उपस्थित थे उन्होंने कहा कि, 'हालांकि ये महोत्सव महामारी के बीच हो रहा है, आयोजक मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, 'हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके स्वास्थ्य, स्वच्छता और कल्याण हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम फिल्म महोत्सव के लिए सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं ।गोवा में आयोजित होने वाला वार्षिक फिल्म महोत्सव, फिल्म उत्सव निदेशालय (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) और गोवा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है।
बता दें कि डेनिश फिल्म निर्माता थॉमस विन्टरबर्ग की "Opening Round' उत्सव में शुरुआती फिल्म है। 51 वें संस्करण में कुल 224 फिल्मों को विभिन्न वर्गों के अंतर्गत प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें से 15 गोल्डन पिकॉक अवॉर्ड के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ये महोत्सव विश्व सिनेमा के 28 अन्य कलाकारों में इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर और हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन को भी अपनी फिल्में दिखा कर श्रद्धांजलि देगा। वहीं तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर द्वारा निर्देशित "सांड की आंख" उत्सव में पैनोरमा खंड के लिए शुरुआती फिल्म होगी।