फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kareena kapoor Khan third pregnancy rumors sparks after viral video Know truth team clarifies

क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चाओं पर टीम ने दिया रिएक्शन; जानिए

Fri, 21 Aug 2026 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Aug 2026 05:20 PM IST
सार

Kareena Kapoor Third Pregnancy Rumors: करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लग गई हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या बेबो तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं? जानिए सच्चाई

विज्ञापन
kareena kapoor Khan third pregnancy rumors sparks after viral video Know truth team clarifies
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। दरअसल, करीना का एक वीडियो सामने आने के बाद लोगों के सवालों और अटकलों का दौर शुरू हुआ है। वीडियो में करीना का लुक कुछ इस तरह है कि लोगों को उनका 'बेबी बंप' नजर आया। इसके बाद सवाल किए जा रहे हैं कि क्या करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं?

विज्ञापन

क्या वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप?
करीना कपूर खान वायरल वीडयो में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें पैप्स ने जिम के बाहर स्पॉट किया। बेबो के साथ उनका स्टाफ भी नजर आया। करीना अपनी कार की तरफ बढ़ती दिखीं और इस दौरान स्टाफ उन्हें छतरी की मदद से कवर करता नजर आया। वीडियो में जैसे ही करीना की झलक दिखी, लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया कि क्या करीना तीसरे बेबी का स्वागत करने वाली हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल किया, 'किसी ने 'बेबी बंप' नोटिस किया?

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


विज्ञापन
विज्ञापन

kareena kapoor Khan third pregnancy rumors sparks after viral video Know truth team clarifies
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

करीना कपूर की टीम ने क्या कहा?

  • अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू होने के बाद उनकी टीम ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है। 
  • करीना कपूर की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में साफ किया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। 
  • टीम ने कहा, 'करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं है। ये सब बातें एकदम गलत है। यह तो पिज्जा, पास्ता और छुट्टियों का असर है। साथ ही कैमरा एंगल भी खराब है'। 
  • टीम के रिएक्शन के बाद साफ है कि करीना की प्रेग्नेंसी की बात एकदम निराधार है। 
  • बता दें कि करीना कपूर हाल ही में सैफ अली खान के साथ वैकेशंस मनाकर लौटी हैं।
विज्ञापन

करीना कपूर की निजी जिंदगी
करीना कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो वे बच्चों की मां हैं। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी रचाई। साल 2016 में उन्होंने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया। फिर साल 2021 में दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed