फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   FIR against director Pushpendra Singh Pragati Chauhan in Laapataa Ladies Satendra Soni physical assault Case

मारपीट मामले में 'लापता लेडीज' के छोटे को मिला AICWA का साथ; निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और प्रगति चौहान पर केस

Fri, 21 Aug 2026 05:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Aug 2026 05:58 PM IST
सार

Satendra Soni Physical Assault Case: फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी से मारपीट और धमकी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
FIR against director Pushpendra Singh Pragati Chauhan in Laapataa Ladies Satendra Soni physical assault Case
अभिनेता सतेंद्र सोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@satendrassoni

विस्तार

अभिनेता सतेंद्र सोनी के साथ मारपीट मामले में मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने निर्देशक पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

सतेंद्र सोनी के सपोर्ट में आई एआईसीडब्ल्यूए, क्या कहा?
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, इस पूरे मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने भी सतेंद्र सोनी का समर्थन किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, 'सतेंद्र का रोते हुए वीडियो सामने आया था, जिसमें सतेंद्र काफी डरे हुए नजर आ रहे थे और उन्होंने अपने साथ मारपीट, धमकी मिलने और जान का खतरा होने की बात कही थी'। 
श्यामलाल गुप्ता ने आगे कहा, 'मैंने वीडियो देखने के बाद उन्हें फोन किया, लेकिन वह उस समय काफी घबराए हुए थे और फोन नहीं उठा पाए। बाद में रात में मेरी बात हुई। मैंने सतेंद्र को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और एआईसीडब्ल्यूए की पूरी टीम उनके साथ खड़ी है'।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ओरोपों की जांच करेगी पुलिस

  • एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने आगे कहा, 'मैंने महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम से भी फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी दी'। 
  • मैंने उन्हें बताया कि मामला गंभीर है और इससे जुड़े वीडियो सामने आने के बाद यह खबर कई न्यूज चैनलों पर चल रही है, जिसके बाद गृह राज्यमंत्री ने हमें अगले दिन बुलाया। 
  • मुलाकात के दौरान हमने पूरा मामला उनके सामने रखा। इसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए और ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। 
  • अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सतेंद्र सोनी ने क्या आरोप लगाए थे?
दरअसल, कुछ समय पहले सतेंद्र सोनी ने मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। अभिनेता का आरोप था कि उन्होंने फिल्म के लिए आठ दिन तक शूटिंग की, लेकिन उन्हें तय भुगतान नहीं मिला। उन्हें शुरुआत में 50 हजार रुपए साइनिंग अमाउंट दिया गया था और बाकी पैसे शूटिंग के बाद देने की बात कही गई थी।
सतेंद्र ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने बाकी पैसे मांगे तो उन्हें पैकअप करने के लिए कहा गया और धमकी दी गई। अपने वीडियो में अभिनेता इतने परेशान नजर आए कि वह रो पड़े। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)


 

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इंडस्ट्री के लोगों को सख्त चेतावनी दी
सतेंद्र ने एक और अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि वह अपने दो साथी कलाकारों के साथ सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने इस दौरान मैहर पुलिस और उन लोगों का भी आभार जताया था, जिन्होंने उन्हें सुरक्षित लौटने में मदद की।
सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभिनेता या वर्कर को परेशान किया गया तो एसोसिएशन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी, चाहे प्रोड्यूसर छोटा हो या बड़ा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जो लोग अपनी आवाज उठाते हैं, कई बार उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है।
सतेंद्र सोनी को 'लापता लेडीज' में छोटू के किरदार से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह 'डॉक्टर जी', 'बवाल', 'अब तो भगवान भरोसे', 'वनवास' और 'मिर्जापुर' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed