25 साल के युवक बनेंगे आमिर खान; आशुतोष गोवारिकर की 'ललकारा' के लिए करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन, क्या कर रहे तैयारी?
Aamir Khan Film Lalkaara: अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म के लिए जबर्दस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं। वे आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए ऐसा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान को बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। वे जो भी किरदार अदा करते हैं, उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं और अपने व्यक्तित्व को उसके हिसाब से ढाल लेते हैं। 'गजनी', 'दंगल' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने दर्शकों को दंग किया है। एक बार फिर वे कुछ ऐसा ही करने वाले हैं।
वजन घटाएंगे आमिर खान
आमिर खान अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वे एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में काम करने वाले हैं, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। 'ललकारा' नाम की इस फिल्म के लिए आमिर खान बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं। वे अपना वजन घटाएंगे और इसके लिए एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं।
Arjun Rampal: 7 साल तक डेट करने के बाद एक-दूजे के हुए अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला, गोवा में रजिस्टर की अपनी शादी
असल उम्र से कम दिखेंगे आमिर खान
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने किरदारों के लिए खुद को पूरी तरह बदलने की हद तक जाने के लिए आमिर खान मशहूर हैं। 'ललकारा' के लिए वे वजन घटाने के एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिजिकल बदलाव इस रोल के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि एक्टर अपनी असल उम्र से काफी कम उम्र के किरदार में नजर आएंगे।
25 साल के युवक बनेंगे आमिर खान
- इस मामले से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म के लिए आमिर वजन घटाने के एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं।
- स्पोर्ट्स ड्रामा कही जा रही 'ललकारा' में एक्टर 25 साल के युवक का किरदार निभाएंगे।
- आमिर किसी रोल के लिए फिजिकली खुद को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस बार भी, वे किरदार में असली लगने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।