'कार्बन' का पोस्टर रिलीज, जल्द आएगा ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने अपनी आगामी फिल्म 'कार्बन' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को आएगा। इस बात की जानकारी प्राची देसाई ने ट्वीट करके दी।
'कार्बन' एक शॉर्ट फिल्म है, जिसकी कहानी ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसे गंभीर विषय पर आधारित है। इस फिल्म में 2067 का समय दिखाया जाएगा।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंगल ग्रह से आए एक शख्स के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज होगी।
फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन मैत्री बाजपेयी ने किया है। फिल्म में जैकी भगनानी और प्राची देसाई भी अहम किरदार में हैं।
A glimpse into 2067 !
Trailer out tomorrow ! #CARBON @LargeShortFilms @jackkybhagnani @Nawazuddin_S pic.twitter.com/vAJvp4PwXpविज्ञापन विज्ञापन— Prachi Desai (@ItsPrachiDesai) July 26, 2017