{"_id":"57975f4b4f1c1b356421ed48","slug":"prabhu-deva-salman-khan-to-team-up-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी, फिर साथ आएगी 'वॉन्टेड' की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी, फिर साथ आएगी 'वॉन्टेड' की जोड़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
2009 में सलमान खान के बिखरते करियर को संभालने का बहुत बड़ा श्रेय फिल्म 'वॉन्टेड' को जाता है। इस फिल्म ने सलमान की किस्मत ही बदल दी। इसके बाद सलमान खान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान बन गए। सलमान के चाहने वालों के लिए ये बड़ी खुशखबरी हो सकती है कि वॉन्टेड की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।
विज्ञापन
वॉन्टेड के निर्देशक और प्रभुदेवा और सलमान खान फिर साथ में काम करने जा रहे हैं। प्रभुदेवा ने हाल ही में इस बाबत एक खुलासा किया है। प्रभु के अनुसार उन्होंने सलमान को एक स्क्रिप्ट पढ़ाई है, जो उन्हें काफी पसंद आई और उन्होंने इस पर काम करने को लेकर हामी भी भर दी है।
विज्ञापन
प्रभुदेवा के अनुसार वो जल्दी ही इस स्क्रिप्ट को फाइनल रूप दे देंगे। इन दिनों सलमान निर्देशक कबीर खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिलहाल उनके पास टाइम नहीं है लेकिन इस फिल्म के बाद उनके प्रभुदेवा के साथ काम करने की उम्मीद है।
विज्ञापन