{"_id":"e12e26fc-1f51-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"postpone-date-of-film-son-of-sardar-due-to-yash-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या यश के लिए आगे बढ़ेगी 'सन आफ सरदार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या यश के लिए आगे बढ़ेगी 'सन आफ सरदार'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Oct 2012 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी निर्देशक यश चोपड़ा की आक्समिक मृत्यु से पूरा बॉलीवुड गमगीन है, और बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज शख्सियत चाहते हैं कि दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही यश चोपड़ा की आखिरी निर्देशित फिल्म 'जब तक हैं जान' सुपरहिट हो। सभी का मानना है कि यही यश चोपड़ा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस बात की काफी चर्चा है कि इसी दिन रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म 'सन आफ सरदार' की वजह से यशराज की फिल्म को नुकसान हो सकता है। इसलिए इंडस्ट्री के लोग चाहते हैं कि अजय यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के नाते अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दे।
अजय व यशराज बैनर में पहले से ही इस तारीख को लेकर तनाव था लेकिन चूंकि अब हालात बदल चुके हैं। सभी चाहते हैं कि अजय को अपनी फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ा देनी चाहिए। बताया जा रहा है कि अब अजय भी चाहते हैं कि उनकी फिल्म की तारीख आगे बढ़ जाये।परेशानी यह है कि अगर तारीख आगे बढ़ती है तो फिल्म के निर्माता वॉयकॉम मीडिया और इरॉज़ को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद वॉयकॉम यश चोपड़ा जैसे निर्देशक के सम्मान में कदम उठाने को तैयार है, लेकिन अब तक इरॉज से कोई बात नहीं बन पायी है। अब देखना यह है कि 'सन आफ सरदार' की रिलीज तारीख बढ़ती है या नहीं। बताते चलें कि अजय देवगन ने तो कभी यश चोपड़ा के साथ या उनके बैनर के साथ फिल्म नहीं की है।
लेकिन उनकी पत्नी काजोल यश चोपड़ा की काफी करीबी थीं और काजोल ने यशराज के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' और 'फना' जैसी सफल फिल्में की हैं। तो, इस बार काजोल भी अजय पर दबाव बना रही है कि वह तारीख आगे बढ़ाएँ।