देखिए 'शौकीन्स' के दो बेहद मजेदार पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौकीन फिल्म का पहला पोस्टर मजेदार है। फिल्म में लिसा हैडन को बॉलीबाल खेलते दिखाया गया है। फिल्म के बाकी हीरो जो कि बुडढों का किरदार कर रहे हैँ उन्हें लिसा को घूरते हुए दिखाया गया है।
'एंटरटेनमेंट' के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर से कॉमेडी फिल्म 'द शौक़ीन' के साथ लौट रहे हैं। 1982 में आई अशोक कुमार, रति अग्निहोत्री और मिथुन चक्रवर्ती की रीमेक इस फिल्म में इस बार अक्षय कुमार, अनुपम खेर, पियूष शर्मा, अन्नू कपूर और लिसा हैडन दिखाई देंगे।
7 नवंबर को रिलीज
'द शौक़ीनस' ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा है, "ओल्ड इज़ गोइंग बोल्ड' # द शौक़ीन्स! बहुत ज्यादा शौक़ीन के मोशन पोस्टर को देखिये और शौक़ीन की टीम में शामिल हो जाइए।"
अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और अश्विनी यार्डी व मुराद खेतानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 नवंबर को िरलीज होगी। अब देखना यह है कि यह फिल्म पुरानी फिल्म जैसी हिट हो पाती है या नहीं।