फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pornography matter Abhijit Bhomble director in Raj Kundra company arrested by Mumbai Crime

पोर्नोग्राफी मामला: पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को किया गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 08:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 08:56 PM IST
सार

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Pornography matter Abhijit Bhomble director in Raj Kundra company arrested by Mumbai Crime
raj kundra - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया है।  दरअसल, एक अभिनेत्री ने कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।  इसमें भोंबले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) न्यायिक हिरासत में हैं। आए दिन राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राज कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। कोर्ट मे इस याचिका की सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने इसका विरोध किया। दरअसल मुंबई पुलिस का कहना है कि ऐसा डर है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वो भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह विदेश भाग सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मुंबई पुलिस पोर्नोग्राफी रैकेट में राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड मान रही है। साथ ही उनके व्हाट्सएप चैट से हुए खुलासे में ये भी पता चला है कि इस पोर्नोग्राफी रैकेट के तार विदेश तक जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस का कहना है कि कोर्ट को राज कुंद्रा को जमानत नहीं देना चाहिए क्योंकि उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वो जमानत मिलते ही विदेश भाग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed