फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Hegde write cute anniversary wish for her parents see post

पूजा हेगड़े ने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर लुटाया प्यार, दीं प्यारी शुभकामनाएं; लिखा- 'सेब पेड़ से दूर...'

Sun, 01 Mar 2026 07:13 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 01 Mar 2026 07:13 PM IST
सार

Pooja Hegde Post: अभिनेत्री पूजा हेगड़े के माता-पिता की आज शादी की सालगिरह है। इस खास अवसर पर पूजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
 

विज्ञापन
Pooja Hegde write cute anniversary wish for her parents see post
माता-पिता के साथ पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने आज अपने माता-पिता को उनकी शादी की सालगिरह पर बहुत प्यारा मैसेज शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ अपने बचपन की एक प्यारी पुरानी फोटो शेयर की।

विज्ञापन

पूजा का पोस्ट
पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता एक ही गिलास में दो स्ट्रॉ से ड्रिंक पी रहे हैं। वहीं इसी तस्वीर में छोटी सी पूजा भी उसी तरह स्ट्रॉ से कुछ पीती दिखाई दे रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'एप्पल ट्री से दूर नहीं गिरता' पूजा का कहना है कि बच्चा माता-पिता जैसा ही होता है। उन्होंने आगे लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो मम्मी और पापा। आपको ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है पूजा की फैमिली
पूजा के पापा मंजुनाथ हेगड़े क्रिमिनल लॉयर हैं, मम्मी लता हेगड़े इम्यूनोलॉजिस्ट और बिजनेसवुमन हैं। उनका एक बड़ा भाई ऋषभ हेगड़े है, जो ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। पूजा ने साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाया है। वहीं उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

पूजा का वर्कफ्रंट
पूजा अभिनेता थलापति विजय के साथ तमिल फिल्म 'जना नायकन' में नजर आएंगी। यह विजय की पॉलिटिक्स में आने से पहले आखिरी फिल्म मानी जा रही है। यह केवीएन प्रोडक्शंस की पहली तमिल फिल्म भी है। इसके अलावा, पूजा निर्देशक डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' में हैं। इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, कुब्रा सैत, मनीष पॉल, रोहित सराफ जैसे कई कलाकार भी हैं।

यह भी पढ़ें: दुबई के हवाई अड्डे में फंसे अजित कुमार, अभिनेता के मैनेजर ने सुरक्षा पर दिया बयान; बोले- 'पूरी सुरक्षा...'...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed