फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bhatt Birthday Know Lesser Known facts about Jism 2 Director

Pooja Bhatt: फोटोशूट से लेकर शराब की लत तक, अभिनय से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहीं पूजा भट्ट

Mon, 24 Feb 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Feb 2025 07:30 AM IST
सार

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट दिग्गज निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं। अभिनय के अलावा वह निर्देशन में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उसे जुड़ी कुछ बातें...

विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Know Lesser Known facts about Jism 2 Director
पूजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूजा भट्ट भारतीय सिनेमा की एक चर्चित अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता हैं। उनका जन्म 24 फरवरी 1972 को महेश भट्ट और किरण भट्ट के घर हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1989 में महेश भट्ट की टेलीविजन फिल्म डैडी से की थी। इसके बाद वह आमिर खान, संजय दत्त और शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में नजर आईं। पूजा भट्ट का करियर सिर्फ उनके फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और कई विवादों ने भी उन्हें मीडिया की सुर्खियों में बनाए रखा।

विज्ञापन

Nana Patekar: विराट के शतक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे नाना पाटेकर, लोग साझा कर रहे मजेदार मीम्स

विज्ञापन

महेश भट्ट के साथ विवादास्पद फोटोशूट

1990 के दशक में पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट का एक विवादास्पद फोटोशूट चर्चा का विषय बना। दोनों ने एक मैगजीन के कवर पर लिप-लॉक किया था। यह तस्वीर न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई। आज भी यह फोटोशूट एक विवादास्पद घटना के रूप में याद किया जाता है।
Urvashi-Orry: क्या उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहते हैं ओरी? वायरल हुए कमेंट पर लोगों ने लगाए कयास

शराब की लत पर खुलासा 

पूजा भट्ट ने एक साक्षात्कार में अपनी शराब की लत को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "मैं उस व्यक्ति की संतान हूं जिसने कभी आधे तरीके से कोई काम नहीं किया और मुझे वही आदत मिली। जब मैंने शराब पी तो मैंने अत्यधिक पी। शराब के कारण मेरा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ।" पूजा ने यह भी साझा किया था कि शराब की लत ने उनके जीवन को काफी प्रभावित किया। हालांकि, 44 साल की उम्र में उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया था।

विज्ञापन

करिश्मा कपूर के साथ विवाद

एक समय था जब पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर के बीच विवाद हुआ था। करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट पर आरोप लगाया था कि पूजा उनकी मां बबीता के बारे में नकारात्मक टिप्पणी करती हैं। स्टारडस्ट मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में 16 साल की उम्र में करिश्मा कपूर ने अपनी मां बबीता द्वारा उनके जीवन को नियंत्रित करने और उनके काम के विकल्पों को प्रभावित करने की अफवाहों के बारे में बात की थी। पूजा के आरोपों पर जवाब देते हुए करिश्मा ने कहा था, "उनकी प्रॉब्लम क्या है? काश वह चुप रहतीं। मुझे लगता है कि मूल रूप से उनके साथ कुछ गड़बड़ है। काश मैं उनकी मदद कर पाती। मुझे लगता है कि वह किसी के चंगुल से बाहर निकलना चाहती हैं और अपने विचार व्यक्त करने के लिए वह मेरे नाम का इस्तेमाल कर रही हैं।"

रणवीर शौरी से झगड़ा

पूजा भट्ट का रणवीर शौरी के साथ किसी समय रिलेशनशिप में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर शौरी और पूजा भट्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया था। हालांकि, कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि रणवीर की शराब की लत और उनके अब्यूसिव व्यवहार के कारण यह ब्रेकअप हुआ। पूजा भट्ट ने भी रणवीर पर शराब की लत और आक्रामक व्यवहार के आरोप लगाए थे। हालांकि, रणवीर ने एक इंटरव्यू में इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी और पूजा के बीच सामान्य कपल की तरह मतभेद और तकरार होती थी, लेकिन उनका व्यवहार कभी भी आक्रामक नहीं था।

Pooja Bhatt Birthday Know Lesser Known facts about Jism 2 Director
पूजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला
अभिनय के बाद निर्देशन में भी आजमाया हाथ
 पूजा ने 1990 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया वह उस समय के प्रमुख चेहरों में शुमार हुईं। इसके अलावा, उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी कदम रखा। साल 2004 में आई 'पाप' से उन्होंने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed