फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ponniyin Selvan song Ponni Nadhi singer Bamba Bakya Died at 49 due to cardiac arrest

Bamba Bakya: पार्श्व गायक बंबा बक्या का निधन, मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' में भी चलाया अपनी आवाज का जादू

Fri, 02 Sep 2022 11:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 02 Sep 2022 11:04 AM IST
सार

बंबा बक्या ने मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1' का पोन्नी नाधी गीत गाया था।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan song Ponni Nadhi singer Bamba Bakya Died at 49 due to  cardiac arrest
बंबा बक्या - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रसिद्ध तमिल पार्श्व गायक बंबा बक्या का शुक्रवार को 49 साल की आयु में निधन हो गया। हाल ही में बंबा बक्या ने मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1' का पोन्नी नाधी गीत गाया था। उनकी मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गायक का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।  

विज्ञापन

बंबा बक्या ने 'पुल्लिनंगल' और 'सिमटांगरन' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वह अपने बैरिटोन (ऐसा पुरुष जिसकी आवाज ही धीमे सुर वाली हो) के लिए जाने जाते थे। बंबा बाक्या को ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एआर रहमान ने रजनीकांत की फिल्म '2.0' में लॉन्च किया था। यह फिल्म शंकर के निर्देशन में बनी हिट फिल्म 'एंथिरन: द रोबोट' का दूसरा पार्ट थी। आपको बता दें कि मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' का गाना 'पोन्नी नाधी' भी ए आर रहमान द्वारा ही रचित है, जिसको आवाज बंबा बक्या ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दे कि बेचैनी की शिकायत के बाद बंबा बाक्या को कल रात चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में सुधार होने की बजाय, बंबा का  निधन हो गया। बंबा के आकस्मिक निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही संगीत की दुनिया को एक और बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन

बंबा बाक्या के निधन पर ए आर रहमान से लेकर उनकी बेटी ने भी ट्वीट कर गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ए आर रहमान की बेटी ने लिखा कि, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप नहीं रहे।' उन्होंने बाक्या को अद्भुत व्यक्ति और संगीतकार बताते हुए शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही एआर रहमान ने भी ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस ब्रदर....बहुत ही जल्दी चले गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed