फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police dress up as marvel superhero and arrest drug dealers Halloween Party in Peru

Avengers: पुलिस ने सुपरहीरो बनकर ड्रग डीलर्स को पकड़ा, स्पाइडर मैन और कैप्टन अमेरिका की ड्रेस में मारा छापा

Fri, 04 Nov 2022 08:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

पेरू में पुलिस ने बिल्कुल अलग तरीके से ड्रग तस्करों के यहां छापेमारी की। दरअसल पुलिस अधिकारीयों ने सुपरहीरोज बनकर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Police dress up as marvel superhero and arrest drug dealers Halloween Party in Peru
मार्वल सुपरहीरो बनकर पुलिस ने गिरफ्तार किए ड्रग तस्कर - फोटो : ANT

विस्तार

थॉर हो या फिर कैप्टन अमेरिका, मार्वल्स के सुपरहीरोज को लोग बुराई को खत्म करने वाले हीरो के रूप में देखते हैं। अब पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी इन सुपरहीरोज का सहारा लिया है। दरअसल पेरू में चार पुलिस अधिकारियों में मार्वल की फ्रेंचाइजी के किरदारों की वेशभूषा में ड्रग डीलर्स के यहां छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया और एक ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन

 

YRF Talent: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड ने छोड़ा यशराज फिल्म्स का हाथ, जानिए कैसे बिगड़े दोनों के रिश्ते

विज्ञापन

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस को ड्रग डीलरों के हैलोवीन पार्टी में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को स्पाइडर मैन, कैप्टन अमेरिका, थॉर और ब्लैक विडो जैसे सुपरहीरोज की ड्रेस में तैयार किया गया। ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस अधिकारी भी सुपरहीरोज की ड्रेस में हैलोवीन समारोह के लोगों में शामिल हो गए।
 

Gumnaam Sitare: इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो रह चुके हैं प्रियांशु चटर्जी, पहली हिट के बाद भी झेलनी पड़ी गुमनामी

पुलिस अधिकारियों में हैलोवीन भीड़ के बीच ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए यह कदम उठाया था और मार्वल के नाम से अधिकारियों ने पेरू के सबसे हिंसक इलाकों में से एक सैन जुआन डी लिरिगांचो में जाकर रेकी की और वहां तस्करों के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने छापेमारी में 127 बैग मारिजुआना, 287 बैग कोकीन, 3,250 छोटे पैकेज बेसिक कोकीन पेस्ट और एक कच्चे कोका लीफ एक्सट्रैक्ट को जब्त किया। एक मीडिया हाउस ने पुलिस कर्नल डेविड विलानुएवा के हवाले से कहा, "एक इमारत में, एक पूरा परिवार ड्रग्स के कारोबार में लिप्त था और ड्रग्स को पास के एक पार्क में बेचा जा रहा था।"
 

Sherlyn Chopra: 'सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड बनाती हैं राखी सावंत', अभिनेत्री पर शर्लिन ने खूब उछाला कीचड़

विज्ञापन

पुलिस ने तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक जब स्पाइडर मैन और बाकी सुपरहीरो की ड्रेस में अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने पहले एक स्टील के दरवाजे को तोड़ने के लिए खास तरीके के औजारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान संदिग्ध इन सारी गतिविधियों को मजाक समझ बैठे। अधिकारियों ने ड्रग तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
 

Palak Muchhal Wedding: पलक को लगी हल्दी, मेहंदी के गाने पर किया डांस, राजस्थानी थीम पर होगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed