फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police complaint against Kareena Kapoor Khan for using word 'Bible' in title of her pregnancy book

प्रेग्नेंसी बाइबिल: करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लगे हैं आरोप

Thu, 15 Jul 2021 07:39 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 15 Jul 2021 07:39 AM IST
सार

एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए बुधवार यानी 14 जुलाई को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Police complaint against Kareena Kapoor Khan for using word 'Bible' in title of her pregnancy book
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए बुधवार यानी 14 जुलाई को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है। अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है।

विज्ञापन


शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक ''प्रेग्नेंसी बाइबिल'' का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द 'बाइबल' का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


शिंदे ने अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने बताया, 'हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना ने नौ जुलाई को अपनी किताब का विमोचन किया था। फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था। किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। अभिनेत्री के अनुसार इस पुस्तक में उन्होंने अपने दोनों गर्भकाल के दौरान महसूस किये गए शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों का उल्लेख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed